Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा चना में फली भेदक कीट का नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

नमस्कार, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। आज तारीख 3 फरवरी शनिवार का दिन है, सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। n मप्र मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इन दिनों खासी परेशानियों से जूझ रहीं हैं। इन कर्मचारियों को बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में इन्हें अपना जीवन यापन करने में खासी परेशानी हो रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ये कर्मी अपने अधिकारियों को वेतन के लिए ज्ञापन दे रहीं हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1.35 लाख आंगवाड़ी कर्मी हैं जो करीब 97 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन करती हैं। इनमें कार्यकर्ता को तेरह हजार रुपए और सहायिका को साढ़े छह हजार रुपए मानदेय मिलता है। इनका भुगतान रोकने की एक वजह बजट की कमी को भी माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि लाडली बहना योजना के कारण बजट प्रबंधन में परेशानी हो रही है, उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार हर महीने की दस तारीख को करीब सवा करोड़ महिलाओं को बारह सौ रुपए देती है। n भोपाल के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा से टॉयलेट साफ कराए जाने का मामला सामने आया है। 30 जनवरी को हुए घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। जिसमें 8 साल उम्र की छात्रा टाॅयलेट में झाड़ू पकड़े नजर आ रही है। साथ ही ये आवाज आ रही है कि 'यह हथाई खेड़ा की शासकीय प्राथमिक स्कूल है। जिसमें मैडम टॉयलेट साफ कराती हैं। n मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में भरत यादव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सचिव बनाया गया है। अविनाश लवानिया, चंद्रशेखर वालिम्बे और अंशुल गुप्ता की पोस्टिंग भी सीएम सचिवालय में की गई है। विनोद कुमार की जगह मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद कुमार को महानिदेशक प्रशासन अकादमी पदस्थ किया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सचिव, गृह विभाग बनाया गया है, नवनीत मोहन कोठारी को एमडी, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से सचिव, मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग तथा रविंद्र सिंह सचिव, गृह विभाग को ओएसडी, सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पदस्थ किया गया है। तरुण कुमार पिथोड़े संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति को चिकित्सा शिक्षा विभाग का ओएसडी सह आयुक्त बनाया है। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी

नरसिंहपुर की करेली मंडी में अनाज की भरपूर आवक है । तुअर दाल में उछाल है, जो 7200 से होकर 10300 रु प्रति कुंटल तक पहुंचे

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापक्रम 30 डिग्री सेल्सियस खरगोन का, न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी का दर्ज किया गया । मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन उत्तरी मध्यप्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं ओलावृष्टि भी संभव है

Transcript Unavailable.

शासकीय आवास आवंटन की अनुशंसा के लिए चार मंत्रियों की समिति गठित की गई है । इसमें अपर मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव गृह विभाग समन्वयक होंगे

नरसिंहपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले में कई हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए । विभिन्न रोजगार कंपनियों ने यह दावा किया है कि 194 लोगों को प्लेसमेंट दिया गया

नरसिंहपुर विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में जहां अब तक उचित मूल्य की दुकानें नहीं है वहां नई दुकान लिए पात्र संस्थाओं से 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन बुलाए गए हैं