आमगांव बड़ा ग्राम बिलोनी में विनोद राजपूत के निज निवास में चल रही रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सिमरिया कला वाले पंडित चंद्रशेखर कुरचानिया ने कृष्ण-सुदामा मित्रता का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि मित्रता करो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो। सच्चा दोस्त वही है जो मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए मदद कर दे। कलियुग में केवल स्वार्थ की मित्रता रह गई है। जब तक स्वार्थ सिद्ध होता है, तभी तक मित्रता रहती है। प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कथा व्यास ने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर मित्र कृष्ण से मिलने द्वारिकापुरी जाते हैं। महल के द्वार पर पहुंचकर प्रहरी को भगवान कृष्ण का मित्र बताकर अंदर जाने की बात कहते हैं। इस पर प्रहरी उनका उपहास उड़ाते हैं। कथा व्यास ने पंडित चंद्रशेखर कुरचानिया ने कहा कि जब एक प्रहरी महल के अंदर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को पूरा वृतांत सुनाता है तो श्रीकृष्ण नंगे पांव ही सुदामा के पीछे दौड़ने लगते हैं और रोककर सुदामा को गले लगा लेते हैं। प्रभु मित्र सुदामा की दुर्दशा को देखकर इतना दुखी हुए कि प्रभु श्रीकृष्ण के आंखों से निकल रहे आंसुओं से सुदामा के पैर धुल गए राजपूत परिवार ने समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा कराया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नमस्कार दोस्तों काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से एक खबर काफी ज्यादा हाईलाइट हो रही है वह है छत्तीसगढ़ के अभ्यारण हसदेव फॉरेस्ट से जी हां दोस्तों हसदेव फॉरेस्ट मैं सरकार के आदेश पर जंगल की कटाई की जा रही है जो की प्रकृति के लिए बल्कि वहां रहने वाले 1500 किलोमीटर के दायरे में जीव जंतु पशु पक्षी व आदिवासियों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है माना जाता है कि छत्तीसगढ़ का हसदेव अभ्यारण पूरे भारत का फेफड़ा कहा जाता है यह होने के बाद भी सरकार की लापरवाही से कुछ कंपनियों को ठेका देकर जंगल को काटने का कार्य किया जा रहा है जिससे यह एक ना कि जीव जंतु एवं आदिवासियों के लिए बल्कि हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है माना जाता है कि हसदेव फॉरेस्ट में अत्यधिक मात्रा से ऑक्सीजन निकलती है वह यहां पर हजारों हजारों प्रकार की औषधीय पेड़ भी यहीं पर मिलते हैं इसके बाद भी जंगल को काटा जा रहा है आखिर क्यों मेरा आप सब से भी अपील है कि आप सभी भी इसी तरह इस पोस्ट को आगे रिकॉर्डिंग के माध्यम से या सोशल मीडिया पर अपना खुद का एक वीडियो बनाकर एवं हसदेव सब हसदेव #के साथ पोस्ट करें धन्यवाद

डिस्क्रिप्शन: हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दोस्तों, देश में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के मुद्दों से निपटना और बेटियों के अधिकारों के बारे में सभी को बताना है। मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये।