बच्चे घर बैठकर कर रहे चित्रकला

दो अपराधियों पर अपराध कायम कर लिया विवेचना में

Transcript Unavailable.

कार्य सेवा में शहीद का परिवार रहता है तेंदूखेड़ा में

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह दिव्य है ग्राम जोबा में दूसरे दिन जारी राम कथा में उमड़ी भारी भीड़ आमगांव बड़ा भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह दिव्य है। माता पार्वती की कठिन तपस्या का परिणाम है कि भगवान शिव ने अपनी शक्ति के रूप में चयन किया। उक्त आशय के उद्गार कृष्णनुरागी अभिषेक मिश्रा ने 16 जनवरी से प्रारंभ श्री राम मंदिर में विश्वास परिहार द्वारा आयोजित दूसरे दिन की राम कथा मैं शिव पार्वती विवाह प्रसंग में कहे उन्होंने आगे शिव पार्वती के विवाह की कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर हिमाचल पहुंचे तो माता पार्वती के माता पिता बारात में सम्मिलित भूत, प्रेत औघड़ को देखकर अचंभित रह गए, लेकिन माता पार्वती ने खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार किया। कथा मर्मज्ञ पंडित अभिषेक मिश्रा ने बताया कि माता पार्वती के विवाह में उनकी तरफ से उच्च कुलों के राजा-महाराजा शामिल हुए, लेकिन शिव जी की ओर से कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा था, श्री राम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष भगवान शिव और पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग का व्याख्यान करते हुए पूज्य गौरी जी ने कहा कि शिव दुनिया के सबसे तेजस्वी थे। वे पार्वती को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले थे। भगवान शिव एवं पार्वती की शादी में सभी देवी देवता और असुर भी वहां पहुंचे। जानवर, कीड़े-मकोड़े और सारे जीव उनके विवाह में उपस्थित हुए। यहां तक कि भूत-पिशाच, प्रेत भी उनके विवाह में बाराती बनकर पहुंचे। विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा में आगे वर्णन करते हुए कृष्णनुरागी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि धर्म में भगवान शिव को देवों का देव महादेव माना जाता है । जब सृष्टि की संरचना हुई तो देवों के देव महादेव उसके पहले से उपस्थित थे। भारतीय संस्कृति में शिव के अर्धनारीश्वर रूप का भी उल्लेख है। जब शिव की पूजा की जाती है तो जीवन में सुख अनुभूति होती है। सारे क्लेश मिट जाते हैं। लोगों का आपसी द्वंद्व लड़ाई समाप्त हो जाता है और इसीलिए विवाह रूपी बंधन के सबसे उत्तम उदाहरण शिव और पार्वती है।

*श्री अयोध्या वासी वैश्य गुप्ता समाज महिला इकाई द्वारा श्री राम जानकी मंदिर में 7 दिवसीय श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं|राम जानकी मंदिर में महिलाओं द्वारा रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ श्री राम भजन गायन एवं नृत्य प्रतिदिन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में अयोध्या वासी वैश्य समाज की महिलाएं पहुंच रही है ज्ञात हो अयोध्या वासी वैसे समाज की महिलाओं ने सुबह निकलने वाली प्रभात फेरी में भी श्री राम की जय कार्य लगाकर अपनी सहभागिता दर्ज की थी धन्यवाद

शमीपस्त ग्राम जोबा में ओशो आश्रम ओशो विलेज मेडिटेशन रिट्रीट में ओशो का महापरिनिर्वाण महोत्सव के साथ मनाया गया शुक्रवार को ओशो महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर ध्यान कार्यक्रम में ओशो प्रेमियों ने ध्यान और संगीत का आनंद लिया कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई उसके बालनाथ ब्रह्म ज्ञान कुंडली ध्यान सूफी नृत्य ध्यान और ओशो प्रवचन का आनंद लिया संचालक स्वामी ध्यान भारती ने गहरे ध्यान के प्रयोग बताएं स्वामी प्रेम विश्वास ने बताया ओशो मेडिटेशन रिट्रीट जोबा आश्रम को विस्तारित किया जा रहा है प्रत्येक माह इस आश्रम में ओशो के शिविर लगाए जाएंगे गांव गांव ओशो की जीवनी प्रस्तुत कर लोगों से ध्यान को अपने जीवन में उतरने की बात कहीं जाएगी

जिलेभर में इन दिनों ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते सुबह कोहरे का आलम बना रहता है। आमगांव बड़ा में हालात यह है कि सुबह आठ बजे तक सड़कों पर बमुश्किल आवागमन हो पा रहा है। बढ़ते ठंड के कारण दोपहिया चालक तो सुबह के समय निकलने की हिम्मत ही नही कर पाते वहीं चार चक्का वाहन चालक घने कोहरे के कारण काफी धीमें धीमें वाहन लेकर निकल रहे हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान गिरने से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। यही वजह है कि अब ठंड से बचने के लिये लोग आसपास जलाये जाने वाले अलाव का सहारा प्रदीप ठाकुर का कहना है कि चने की फसल में पढ़ने वाली ठंड से भारी नुकसान होने की उम्मीद है चने की फसल बढ़ती ठंड से जमकर चपेट में है