बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुषा देवी से साक्षात्कार लिया।अनुषा देवी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार प्राप्त करने में लड़ाई - झगड़ा का सामना करना पड़ता है।ये अपने तीनो बच्चों को बराबर का अधिकार देंगी
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से देवी से साक्षात्कार लिया।देवी ने बताया कि बेटी को ससुराल में सम्पत्ति मिलता है। मायके में नही मिलता है।मायके की सम्पत्ति बेटा का होता है।ये अपने बच्चों को बराबर का हिस्सा नही दे पाएंगी।
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा विश्वकर्मा से साक्षात्कार लिया।पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि पुरुषों के नाम पे जमीन होने की प्राचीन परम्परा चली आ रही है।अब थोड़ा - थोड़ा महिलाओं को भी जमीन का अधिकार मिलना शुरू हुआ है।लेकिन अभी भी महिलाओं को जमीन में हिस्सेदारी पुरुषों की अपेक्षा कम है।भविष्य में बेटा और बेटी को बराबर हिस्सा मिलने की प्रबल सम्भावना है।पूजा अपने बेटा और बेटी को बराबर का अधिकार देंगी
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बेबी देवी से साक्षात्कार लिया।बेबी देवी ने बताया कि महिलाओं को अपने क़ानूनी अधिकार के बारे में जानकारी होनी चाहिए। क़ानूनी अधिकार पाना महिलाओं का हक़ है और कानून पूरी तरह से मदद करता है महिलाओं को भूमि अधिकार पाने में कई बाधाएं हैं।
बिहार राज्य के नवादा जिला के नादिरगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा कुमारी से साक्षात्कार लिया। नेहा कुमारी ने बताया कि पुराने जमाने से जमीन का मालिक सदा पुरुष ही रहते आ रहे हैं।महिलाओं का अक्सर आर्थिक रूप से पुरुष रिश्तेदारों पर निर्भर रहने के कारण उन्हें संपत्ति से दूर रखा जाता है।हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (संशोधन) 2005 और सुप्रीम कोर्ट के बाद के फैसलों ने बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर का हक दिया है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नादिरगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबिता कुमारी से साक्षात्कार लिया। बबिता कुमारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार में हिस्सा देना जरूरी है।भूमि एक महत्वपूर्ण सुरक्षा का स्रोत है।भूमि अधिकार मिलने से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और वो आत्मनिर्भर बनेंगी ।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा कुमारी से साक्षात्कार लिया। नेहा कुमारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार में बराबरी का हिस्सा देना जरुरी है। इससे समानता को बढ़ावा मिलता है और उनको आर्थिक शक्ति प्रदान करता है। समुदाय में सामाजिक,आर्थिक विकास को गति मिलती है।पति की सम्पत्ति में समान हिस्सेदारी महिलाओं की विपत्ति सुरक्षा प्रदान करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है।
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से मालती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि किसान वाला 6000 रुपया जो मिलना चाहिए वह नहीं मिला है
बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटी कुमारी से हुई। छोटी कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाएं जमीन पर हक़ नहीं ले पाती हैं। अगर महिला के नाम से जमीन है तो भी वह उस जमीन का अच्छे से इस्तेमाल नहीं कर पाती है क्योंकि उनके पास निर्णय लेने की शक्ति नहीं होती है
साल 2024 में राष्ट्रीय महिला आयोग को 25743 शिकायतें मिलीं जिसमें से 6,237 (लगभग 24%) घरेलू हिंसा से जुड़ी थीं. इसी रिपोर्ट के अनुसार 54% शिकायतें उत्तर प्रदेश से आईं, जो घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायतों में उत्तर प्रदेश की प्रमुखता को दिखाता है. उत्तर प्रदेश से 6,470 शिकायतें आई थीं, तमिलनाडु से 301 और बिहार से 584 शिकायतें दर्ज की गई थीं.
