बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज ज़िला से तारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि समय बीतने के साथ सरकार ने महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए कई कानून बनाए है। स्त्री शिक्षा को अनिवार्य किया गया ,लड़की की मर्ज़ी के बिना शादी पर प्रतिबन्ध है..इस तरह के और कई कानून है

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज ज़िला से तारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि भारत में महिलाओं की स्थिति ने पिछली कुछ सदियों में कई बड़े बदलावों का सामना किया है। प्राचीन काल में पुरुषों के साथ बराबरी की स्थिति से लेकर मध्ययुगीन काल के निम्न स्तरीय जीवन और साथ ही कई सुधारकों द्वारा समान अधिकारों को बढ़ावा दिए जाने तक, भारत में महिलाओं का इतिहास काफी गतिशील रहा है।

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज ज़िला से तारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि भूमि स्वामित्व परंपरा और कानून दोनों के द्वारा पुरुषों तक ही सीमित है। आजतक पुरुष की भूमि जो महिलाओं की तुलना में तीन गुना है। अक्सर महिलाओं और लड़कियों को पुरुषों की तुलना में कम विरासत अधिकार प्राप्त होता है।

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शोभा देवी से हुई। ये कहती है कि बिहार में महिला का शिक्षा दर कम है। महिलाएं अशिक्षा के कारण ही घर के ही काम में लिप्त रहती है। इस कारण उनका विकास नहीं हो पाता है

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से हुई। ये कहती है कि महिला को भूमि अधिकार मिलेगा तो वो सशक्त होगी। बच्चों के भविष्य को अच्छे से देख पाएगी। अगर उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिलता है तो उन्हें आगे चल कर ससुराल में समस्या होती है

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय से हुई। ये बताते है कि महिलाओं के पास भूमि का अधिकार नहीं रहता है तो उनपर शोषण होता है। अगर महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वो हर एक जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगी।

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज के कोशला से मिंटू कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि समाज में महिलाओं की भूमिका बदल गई है। महिलाएं वर्तमान में देश की प्रगति में योगदान दे रही है। महिलाएँ सशक्त हो गई है

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज से पूनम कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिला परिवार की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और घरेलु संगठन में सुधार करने में सहायक होती है। महिलाओं को समाज में शिक्षा ,संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान है

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने कई कानून बनाये हैं। स्त्री शिक्षा को भारत में अनिवार्य किया गया है। साथ ही लड़की की मर्ज़ी के बिना शादी करना भी कानून में अपराध घोषित किया गया है।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। jऐसे -लैंगिक भेदभाव, उत्पीड़न, शोषण आदि। शिक्षा की कमी इन सब का मुख्य कारण है। इसी कारण दहेज़ प्रथा को भी बढ़ावा मिलता है।