बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज से तारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से रिद्धि विनायक से बात कर रही है। ये कहती है कि कई महिला बाहर जा कर काम करना चाहती है पर पुरुष उन्हें यह अधिकार नहीं देते है। जबकि महिला को आज़ादी देना चाहिए ,वो बाहर निकलेंगी तो कुछ सीखेगी।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कंचन देवी ने बताया कि उनके माता पिता गरीबी और निरक्षरता के कारण उनकी शादी जल्दी करवा दिए थे और उन्हें जीवन में कुछ करने का मौका नहीं मिला। इसलिए वे कहती हैं कि महिला को उनका अधिकार जरूर मिलना चाहिए और महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहायता करनी चाहिए

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिम्पी देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सिम्पी देवी ने बताया कि जब वे घर में रहती थी तो उन्हें बहुत तरह के कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, घर में किसी तरह का अधिकार उन्हें नहीं दिया जाता था। लेकिन जब उन्होंने अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठाया तब जा कर आज उनके जीवन की स्थिति बहुत बेहतर हो गयी है।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान नीतू कुमारी ने बताया कि पहले वे घर से बाहर नहीं निकलती थी, लेकिन जब से वे जीविका समूह से जुड़ी हैं वे घर से बाहर निकलने लगी। बाहर के सभी कार्यों को समझने लगी और उनके जीवन में काफी बदलाव आया।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कंचन देवी ने बताया कि पहले वो घर में ही रहती थीं, फिर धीरे धीरे घर से बाहर निकलने लगी जिसके बाद वे जीविका समूह से जुड़ी और समूह से जुड़ कर कार्य करने लगी। इस तरह उनके जीवन में काफी बदलाव आया।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान किरण कुमारी ने बताया कि पहले जमीन पर केवल पुरुष को अधिकार दिया जाता था। लेकिन अब महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार दिया जा रहा है। महिलाओं को अधिकार मिलेगा तो वे सशक्त होंगी और अपने परिवार को आगे बढ़ा पाएंगी।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कांती देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कांती देवी ने बताया कि कनाडा और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में महिला मुक्ति आंदोलन 1960 के दशक में नागरिक अधिकारी आंदोलन वियतनाम युद्ध के प्रति युद्ध विरोधी भावना विकसित हुआ था।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शोभा कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान शोभा कुमारी ने बताया कि महिला आंदोलन ने लैंगिक समानता पर वैश्विक और राष्ट्रीय कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। जैसे महिलाओं के सामने आने वाली कमियों को सूर करना और महिला अधिकारों का ज्ञान मिला है

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि राज से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अंजलि राज ने बताया कि आजादी के बाद महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ा लेकिन दशकों तक महिला सशक्तिकरण की गति धीमी रही। गरीबी, निरक्षरता महिलाओं के विकास में गंभीर बाधा रही है। गुणवत्ता पूर्व शिक्षा और कौशल के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय की ओर प्रोत्साहित कर इन्हे आर्थिक रूप से दृढ़ किया जा सकता है

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि राज से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अंजलि राज ने बताया कि देश में लगभग सभी हिस्सों में सती प्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाएं ख़तम हो चुकी हैं। आर्थिक ,राजनीति और घरेलू क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। महिला आंदोलन में महिलाओं के मुद्दा को सामने लाया गया है।