बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा देवी से हुई। राधा देवी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को बैठक में बोलने का इज़ाज़त नहीं मिलता है। नैहर में भाई लोग को जमीन पर अधिकार मिलता है, जबकि महिला को नहीं मिलता है। महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती देवी से हुई। आरती देवी यह बताना चाहती है कि समाज में महिलाओं को पढ़ने के लिए नहीं भेजा जाता है जबकि लड़कों को पढ़ने के लिए दूर - दूर तक भेजा जाता है। भेद - भाव के कारण लड़कियाँ स्कूल नहीं जा पाती है। समाज में लड़कियों को ज्यादा छूठ नहीं दिया जाता है। जबकि लड़कों को कहीं भी जाने पर पाबंदी नहीं होती है।
बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिलाषा से हुई। अभिलाषा यह बताना चाहती है कि महिला आज स्वतंत्र नहीं है। उनपर बहुत अत्याचार किया जाता है। उनको प्रताड़ित किया जाता है। महिलाओं को किसी भी तरह का अधिकार नहीं मिलता है।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पलता सिन्हा से हुई। पुष्पलता सिन्हा यह बताना चाहती है कि महिला के प्रति भेद - भाव कई माँ भी करती है। बच्चियों के जन्म से पहले गर्भ में ही मार दिया जाता है। जितना बेटा को पढ़ाया - लिखाया जाता है उतना ही बेटी को भी पढ़ाना - लिखाना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला से हुई। सुशीला यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिला शिक्षित रहेगी तो अपना घर भी चला सकती है और अपने बच्चों को पढ़ा सकती है। वह कोई बिज़नेस भी कर सकती है।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से करण कुमार से हुई। करण कुमार यह बताना चाहते है कि महिला को शिक्षित होना जरूरी है। अगर वह शिक्षित होगी तो अपने बच्चों को भी शिक्षित करेगी। कुछ रोजगार कर सकेगी और अपना स्वास्थय का ध्यान रखेगी।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकांक्षा कुमारी से हुई।आकांक्षा कुमारी यह बताना चाहते है कि 2017 में निति आयोग ने गरीबी को दूर करने के लिए एक विज़न डॉक्यूमेंट प्रस्तावित किया था। 2032 तक गरीबी को दूर करने की योजना तय की गई थी। इस डॉक्यूमेंट में तीन बात कहा गया था। पहला गरीबी की गणना , दूसरा गरीबी उन्मूलन सम्बन्धी योजना लाई जाए और तीसरा लागू किया गया योजनाओं का मोनेटरिंग करना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से फूल कुमारी से हुई।फूल कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला पढ़ - लिख कर बेरोजगार बैठी है। उनको रोजगार दिया जाना चाहिए। उनको आरक्षण मिलना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
