बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूमी वर्मा से हुई। रूमी वर्मा यह बताना चाहती है कि पिता की संपत्ति में बेटा और बेटी को समान अधिकार दिया जाना चाहिए। बेटी को संपत्ति में अधिकार होना जरूरी है क्योंकि ससुराल वाले ताना मारते है कि वह मायके से कुछ भी नहीं लेकर आई है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोरमा देवी से हुई। मनोरमा देवी यह बताना चाहती है कि महिला को उनका भाई संपत्ति में अधिकार नहीं देना चाहते है। मायके में जितना संपत्ति में हक़ भाई का होता है उतना ही हक़ बहन का भी होता है। इसीलिए हक़ माँगना जरूरी है। अगर उनको जमीन में हक़ नहीं मिलेगा तो वह इसके लिए लड़ाई लड़ेगी। सरकार का भी कहना है की अपने हक़ के लिए लड़ना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूमी वर्मा से हुई। रूमी वर्मा यह बताना चाहती है कि महिला को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। वह शिक्षित होगी तभी वह अपने बच्चों को पढ़ा सकेगी और यह देख पाएंगी की उनका बच्चा क्या पढ़ कर आया है। अगर वह अनपढ़ रहेगी तो उनका बच्चा क्या पढ़ रहा है उनको पता नहीं चलेगा।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोरमा देवी से हुई। मनोरमा देवी यह बताना चाहती है कि महिला अगर शिक्षित होगी तभी वह बच्चों को पढ़ा सकती है, और स्कूल में क्या पढ़ाया गया है वह देख सकती है इसीलिए महिला को शिक्षित होना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जितेंद्र चौरासिया से हुई। जितेंद्र चौरासिया यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन में समान अधिकार दिया गया है। उनको पैतृक संपत्ति में बंटवारा कर के उनका हक़ दिया जाना चाहिए। जिससे वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके। महिलाओं का विकास करने के लिए उनको जमीन में हिस्सा देना जरूरी है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू कुमार से हुई। सोनू कुमार यह बताना चाहते है कि शादी - सुदा बेटी का भी माता - पिता की संपत्ति पर उतना ही अधिकार होता है जितना की बेटे का होता है। बेटी अपना हिस्सा मांग सकती है। महिला का शिक्षित भी होना जरूरी है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुहानी कुमारी से हुई। सुहानी कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को कानूनी साक्षरता और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए जा सकते हैं। समाज में महिलाओं के हर एक दृष्टिकोण से बदलने की जरूरत है। उनको बढ़ावा देना चाहिए। अक्सर यह देखा गया है की महिला के कानूनी ज्ञान के आभाव के कारण वह अपना आवाज़ नहीं उठा पाती है। जिसके कारण उन्हें कई तरह के यातनाओं का सामना करना पड़ता है। उनको कानूनी ज्ञान होने से हिंसा और भेद - भाव भी मुक्त होगा और उनको जमीन, समान वेतन देने का अधिकार मिलेगा।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनाली कुमारी से हुई। सोनाली कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को यह समझना होगा कि उन्हें भूमि देना मतलब उनको सम्मान से जीने का अधिकार दिया जा रहा है। भूमि अधिकार एक महत्वपूर्ण मानवाधिकार है जो महिलाओं के पास पहले नहीं था । लड़की को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उनको ससुराल में भी जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। अगर उनके नाम से जमीन रहेगा तो वह अपने मर्जी से फसल उगा सकती है। वह दाल या अन्य फसल उगा कर उसे बेच कर पैसा कमा सकती है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकांक्षा से हुई। आकांक्षा यह बताना चाहती है कि पहले महिलाओं को शिक्षा देना जरूरी नहीं समजा जाता था। लेकिन समय के साथ लोगों ने समझा की उन्हें भी शिक्षा देना जरूरी है। आज भी महिला को घर से सपोर्ट नहीं मिलता है। लड़कियों की शिक्षा एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जागरूक और शिक्षित नागरिक बनाने के लिए विकास के लिए काम करता है। अगर लड़की शिक्षा लेती है, तो वह अपने गंतव्य तक पहुंच सकती है। वह अपने परिवार का भरण-पोषण भी कर सकती है

बिहार राज्य के नवादा जिला से विजय ने मॉविले वाणी के माध्यम से अनीता देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अनीता ने बताया कि महिलाओं को ससुराल में भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो उनके प्रति प्रताड़ना का मामला में कमी आएगा। साथ ही महिलाओं को शिक्षित बनाना चाहिए। महिलाएं शिक्षित हो कर रोजगार कर सकती है। महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी तो वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।