देश में जल्द ही दवा और सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण को नियंत्रित करने का अधिकार केंद्र सरकार को मिल सकता है। पहले यह अधिकार राज्यों के पास था। सरकार ने दवा, चिकित्सा उपकरण और प्रसाधन सामग्री विधेयक 2023 का संशोधित स्वरूप तैयार किया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

केंद्र की मोदी सरकार ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया है.सुप्रीम कोर्ट में अपने जवाबी हलफनामे में केंद्र ने कहा कि आईपीसी की धारा 377 को डिक्रिमिनलाइज यानि गैर-आपराधिक कर देने से समलैंगिक विवाह को मान्यता देने का दावा नहीं किया जा सकता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िला के कृष्णानगर से अशोक कुमार तिवारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनका लेबर कार्ड नहीं बना है ,बनवाने में सहायता चाहिए

गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ द्वारा जानेंगे खीरे की खेती किस प्रकार से की जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट से पता चलता है कि दुनिया 2025 तक नमक के सेवन को 30 फीसदी तक कम करने के अपने वैश्विक लक्ष्य को हासिल करने से बहुत दूर है।नमक या सोडियम, एक आवश्यक पोषक तत्व है, इसको अधिक मात्रा में खाने से हृदय रोग, स्ट्रोक और समय से पहले मौत का खतरा बढ़ जाता है। सोडियम का मुख्य स्रोत  टेबल साल्ट यानि सोडियम क्लोराइड  है, लेकिन यह सोडियम ग्लूटामेट जैसे अन्य मसालों में भी पाया जाता है।रिपोर्ट से पता चलता है कि दुनिया की केवल तीन फीसदी आबादी सोडियम को कम करने की जरूरी नीतियों को अपना कर सुरक्षित है और 73 फीसदी डब्ल्यूएचओ सदस्य देशों  में ऐसी नीतियों को लागू नहीं किया जाता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार की शाम को बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. वहीं गुरुवार को भी सुबह का मौसम सुहाना बना रहा. हालांकि मौसम विभाग ने अब तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है. इस हफ्ते अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रिकॉर्ड किए जाने का पूर्वानुमान लगाया गया है. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज (गुरुवार) पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बालिका समृद्धि योजना का उद्देश्य लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार लाना है...

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है - आज से 104 पर फोन करें यदि आपको खून की आवश्यकता है । चार घंटे के अंदर खून उपलब्ध करवाया जाएगा आपके 40 किलोमीटर में ब्लड बैंक से। इसके लिए आपको भटकने की आवश्यकता नहीं है। 450/ एक बोलत खून और ट्रांसपोर्ट का 100/ आपको देना होगा। इस टोल फ्री नंबर पर आप स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सहायता भी ले सकते हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

तुम प्रेम हो आस्था हो विश्वाश हो टूटी हुई उम्मीदों की एक मात्र आस हो हर जान का तुम ही तो आधार हो नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो उठो अपने अस्तित्व को संभालो केवल एक दिन ही नहीं हर दिन के लिए तुम ख़ास हो दोस्तों पूरे विश्व में महिलाओं ने अपनी पहचान बनाकर एक अनोखी छाप छोड़ी है, जिसका लोहा सबने माना है और खुले दिल से स्वीकार भी किया है जैसा की हम सभी जानते हैं की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं के समाज में उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा समाज में उनके प्रति सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से विश्व महिला दिवस की ढेरो शुभकामनाएं