नमस्कार आदाब साथियों, गाज़ीपुर मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार । यह नौकरी उन व्यक्तियों के लिए है जो एल्प्रान सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़कर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करना चाहते है । न्यूनतम इंटरमीडिएट पास अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है । चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा । चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के आधार पर प्रतिमाह 10 हज़ार रूपए से 12 हज़ार रूपए वेतन दिया जाएगा । इसके साथ ही पीएफ और स्वास्थ्य बीमा की अतिरिक्त सुविधा भी दी जाएगी । इच्छुक व्यक्ति कंपनी के पते पर जाकर साक्षात्कार दे सकते है । कंपनी का पता है : मारुति सुजुकी शोरूम, अर्जुन कॉम्प्लेक्स, बी 38/1k, रथयात्रा, महमूरगंज रोड, वाराणसी, उत्तरप्रदेश । साथ ही आप कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है । कंपनी का नंबर है : 098399 55309. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
1.आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, विपक्ष ने लगाया भाजपा पर झूठे मुक़दमों में फंसाने का आरोप। 2.सुप्रीम कोर्ट ने स्थानों के नाम बदलने की याचिका को फूट डालो की राजनीति बताया, कहा देश में सभी धर्म बराबर। 3.कश्मीर में हुई एक और कश्मीरी पंडित की हत्या, विपक्ष ने कहा भाजपा पंडितों को बचाने में रही विफल। 4.एक शोध के अनुसार अधिकतर महिलाएं घरेलु काम के चलते चारदीवारी तक ही रहती हैँ सीमित। 5.दक्षिण अफ्रीका को हरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला विश्व कप का खिताब।
उत्तरप्रदेश से इंद्रेश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रोसा संस्थान से जुड़कर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्य करना चाहते है।इस पद पर कार्य करने का कार्यस्थल चकिया ,चंदौली ,उत्तरप्रदेश होगा। स्नातक पास व्यक्ति जिन्हे एमएस ऑफिस में कार्य करने की दक्षता प्राप्त हो ,वैसे व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि स्वास्थ्य और पोषण परियोजना से जुड़ कर कार्य कर चुके अभियर्थियों को इस पद के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति दिनांक 29 मार्च 2023 से पहले अपना बायोडाटा के साथ प्रावरण पत्र ईमेल के माध्यम से भेज सकते है। संस्था का ईमेल पता है : meetkashi21@gmail.com । आवेदनकर्ताओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार मासिक 15,000 रुपए के साथ ईएसआई ,पीएफ ,बीमा ,यात्रा भत्ता की अतिरिक्त सुविधा भी दी जाएगी। रोसा संस्थान के हेड ऑफिस का पता है-रोसा संस्थान ,ककरमत्ता ,आदर्श बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप,वाराणसी ,उत्तर प्रदेश।
Transcript Unavailable.
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ द्वारा जानेंगे तरबूज की खेती की प्रकार से की जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी गई। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटियों के लिए कई वित्तीय योजनाओं का प्रावधान है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
