नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई कुल 2485 पैरामेडिकल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं और 12वी पास किया हो साथ ही फार्मेसी,प्रयोगशाला प्रायोगिक,एक्स - रे टेक्नीशियन तथा नर्सिंग में डिप्लोमा किया हो । इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा महिलाओ के 38 वर्ष तक होनी चाहिए । इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://jsscparamed.cbtexam.in/JSSC/index.html योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 -02-2024 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

मानसिक और मिर्गी रोगियों के लिए जांच शिविर आयोजित किया गया पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंधु एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान से।

अबूआ आवास के लिए प्राप्त आवेदन का भौतिक सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिया गया।

समाजसेवी वासुदेव रावत का आकस्मिक निधन से लोगों को बहुत ही दुख हुआ एवं सभी लोगों ने दुकान बंद रखी।

झारखंड में 21 शाखों के साथ बैंक 2 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवा प्रदान करता है उज्जवनी एएफबी ने झारखंड में किया विस्तार जमशेदपुर और धनबाद में।

खालरी में कड़ी निगरानी के बीच जैक बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू।

बुद्धा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल पदक का आयोजन किया गया जिसमें सोमवार के दिन सफल विद्यार्थियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को रजत पदक दिया गया।

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की बैठक 11 फरवरी को रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

नए सीओ परमेश्वर कुशवाह ने लिया प्रभार।

Transcript Unavailable.