कोलेबिरा में बीडीओ व सीओ ने वृद्ध व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया कोलेबिरा बानो पथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे एक वृद्ध व्यक्ति खुले आसमान के नीचे बीते तीन दिनों से बीमार हालत में अचेत पड़ा हुआ था

कुरडेग के गाड़ियाजोर में झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का का स्वागत ग्रामीणों ने माला पहनकर व स्वागत गीत गाकर किया गया

बांसजोर प्रखंड के बेंदोचुआ स्थित शिव धाम वार्षिक उत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 7 मार्च से किया जाएगा पहले दिन कलश यात्रा व अधिवास दूसरे दिन हरि कीर्तन का शुभारंभ तथा तीसरे दिन हवन नगर भ्रमण पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया जाएगा

सिमडेगा में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की कि नेतृत्व में झूलन सिंह चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया

आम जनता की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह अनुमंडल पदाधिकारी ने ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 196 जीईएल प्राथमिक विद्यालय लतापानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र में स्थित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई।

नई नीति से बच्चों को दी जा रही है शिक्षा... इस वर्ष बच्चों में कंपीटिशन कराने का लिया निर्णय

कोल इंडिया से मान्यता प्राप्त चार यूनियनों के संयुक्त मोर्चा में शामिल सीटू, एचएमएस, एटक तथा इंटक के लोग 16 फरवरी को हड़ताल कर किसान आंदोलन के भारत बंद का समर्थन करते हुए चार श्रम कोड वापस लेने, कोल इंडिया के निजीकरण का रास्ता बंद किए जाने सहित दस सूत्री मांग पूरा करने की मांग करेंगे। वहीं इस आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भामसं ने हड़ताल से स्वयं को अलग करते हुए कामगारों से काम पर आने की अपील की है। इधर हड़ताल नहीं किए जाने की अपील करते हुए सीसीएल के सीएमडी ने पत्र जारी किया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.