बोलबा प्रखंड के कसिरा में रविवार को प्रस्तावित संत मिखाईल गिरजा घर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत किया गया

खरवार भोगता समाज विकास संघ के तत्वाधान में 22 फरवरी को सिमडेगा के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है

केरसई प्रखंड के टैंसेर नवा टोली गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोलबा प्रखंड के मालसारा पंचायत में न्याय पदयात्रा निकाली जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए

बानो पंचायत भवन में 20 फरवरी को दिन 11:00 बजे से वृद्धावस्था पेंशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है यह जानकारी देते हुए मुख्य विश्वनाथ बड़ाइक ने बताया कि 50 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को शिविर में भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं

बानो के गिरदा ओपी क्षेत्र के हुरदा में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट की बाइक चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहनने चेतावनी दी साथ ही तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात नियमों व दंत के प्रावधानों के समाधान में जागरूक किया गया

हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित चौथी हॉकी सिमडेगा सब जूनियर पुरुष सिमडेगा चैंपियनशिप के तीसरे दिन 11 मैच खेले गए

सिमडेगा सदर प्रखंड के गरज में जन भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में पंचायत हेड सुभासिनी देवी द्वारा हेल्थ केयर कार्ड व बालिका समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया

कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Transcript Unavailable.