कोलेबिरा में आयोजित दो दिवसीय गैर आवासीय क्षमता संवर्धन शिक्षक प्रशिक्षक संपन्न हो गया कार्यशाला में कोलेबिरा से 37 विद्यालय और बानो से 13 विद्यालय के शारीरिक शिक्षक और नोडल शिक्षकों ने भाग लिया
कोलेबिरा में एस एस प्लस टू उवि के तीन शिक्षक शिक्षिका मंजुला हो पवन कुमार अयोध्या व नरेंद्र कुमार राम का तबादला होने पर विदाई समारोह कर विदाई दी गई
सिमडेगा में कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य जोसीमा खाखा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के स्वागत करने के लिए रांची रवाना हुई
सिमडेगा जिला में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा सिमडेगा इकाई की केलाघाट डैम किनारे बैठक का हुआ आयोजन प्रदेश से पदाधिकारी हुए शामिल जिसमें वन भोज का भी आयोजन किया गया और लोगों ने बहुत अच्छे तरीके से शामिल हुए।
कोलेबिरा प्रखंड के मां-बाघचंडी मंदिर परिसर में 3 फरवरी को 11:00 बजे से मां-बाघचंडी पूजा समिति की बैठक होगी बैठक में 12 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय मां-बाघचंडी वार्षिक उत्सव की तैयारी पर चर्चा की जाएगी
बानो प्रखंड के बड़काडुइल में 6 फरवरी को जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है इस अवसर पर जनजातीय नियत समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है
सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत संचालित प्रयोजन तथा पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक हुई बैठक में उपायुक्त ने विभाग अंतर्गत जिले में एकल व बेसहारा बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की जानकारी ली
सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड के रेगारीह हाई स्कूल मैदान में आयोजित हाकी प्रतियोगिता का हुआ समापन विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। बुधवार को दोपहर के 2:00 बजे खेल का आरंभ किया गया जिसमें रेगारीह हाई स्कूल ने 2 3 से बाकी हाई स्कूल से विजय प्राप्त की। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सिमडेगा के उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सा मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई
राजकीय उवि सिमडेगा में श साख फाउंडेशन के माध्यम से छलांग प्रोजेक्ट के तहत शारीरिक शिक्षा व खेल विकास के लिए शिक्षकों का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का समापन किया गया
