ठेठईटांगर में राहुल गांधी की भारत छोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी प्रखंड इकाई की बैठक हुई बैठक में राहुल गांधी की भारतयात्रा को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आगरा किया गया
ठेठईटांगर के पिकनिक स्पॉट राजाडेरा में झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में विभिन्न पार्टियों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने झारखंड पार्टी की सदस्यता ली
कस्तूरबा गांधी विद्यालय बोलबा में कक्षा 6 से कक्षा 9 में नामांकन के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया
सिमडेगा से 51 सदस्य श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को अयोध्या रवाना हुआ प्रिंस चौक के पास जय श्री राम के जय घोष के साथ बस के माध्यम से राजधानी रांची रवाना हुई रांची से ट्रेन से अयोध्या धाम जाएंगे
बानो के एस एस उवि के शिक्षक कुंवर तिर्की व राधेश्याम पाइक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया
बोनो प्रखंड के कन्या उवि परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय में पढ़ रहे चार अनाथ बच्चों को सम्मानित किया गया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बसंत सिंह व बीपीओ निर्मला लिंडा ने चारों बच्चों को डायरी व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया
सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि पशुपालन सहकारिता व भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित योजना व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई बैठक में उपयुक्त निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए यथाशीघ्र योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया
कोलेबिरा प्रखंड के देवीगुड़ी चौक स्थित नवनिर्मित श्री श्री 1008 श्री मां जगदंबा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन कार्यक्रम अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर होगा भूमि पूजा के साथ पूजित अक्षत को घर-घर देकर श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है 14 फरवरी को अष्टभुजी मां जगदंबा मंदिर में विराजमान होगी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के लोग जुट गए हैं 6 फरवरी से 15 फरवरी तक पर प्रतिष्ठा के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
कोलेबिरा देवनदी मोड़ के निकट कुछ लोगों द्वारा फर्जी कस्टम पदाधिकारी बन कर लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा था ग्रामीणों ने गंभीरता से लेते हुए कड़ाई से पूछताछ की तो उक्त लोग फरार हो गए
कोलेबिरा स्टेडियम में नवचेतना परिवार द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 3 फरवरी को किया गया टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 000 उपविजेता टीम को 25000 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11000 नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी
