सिमडेगा जिले के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के बाद गुरुवार को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई शहरी क्षेत्र में एस एस प्लस टू उवि ,राजकीय उवि ठाकुर टोली समिति अन्य विद्यालयों से श्रद्धा व भक्ति के मां की प्रतिमा को वाहनों पर स्थापित कर शोभायात्रा निकाली गई श्रद्धालु सरस्वती माता की जयकारे लगा रहे थे शोभायात्रा में काफी संख्या में शामिल छात्र छात्राएं मां शारदे की जयकारे लगाते हुए धार्मिक गीतों पर ठुमके लगाए शोभा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोगों ने गुलाल लगाकर वसंत पंचमी पर्व की खुशी का इजहार किया यात्रा में शामिल युवा झुमते हुए तालाब तक पहुंचे जहां पूजा अर्चना के बाद मां की प्रतिमा की विसर्जन किया गया
