बानो स्टेशन जानेवाली व्यस्त सड़क जर्जर हो गई है। लोगो के प्रयास से बानो बिखराटोली मोड़ से स्टेशन जानवाली 600 मीटर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने 17जनवरी को अपने इसका शिलान्यास किया था। शिलान्यास के दौरान संवेदक भारद्वाज इन्फोटेक के पदधारी ने विधायक को बताया था कि फरवरी में काम पूर्ण कर दिया जाएगा।