रांची सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार को ओलावृष्टि के साथ हुई भारी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई। ओले से पलामू के पाटन, हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड में फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। रांची में शाम को हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
