कोलेबिरा प्रखंड के कुंदूरडेगा में झारखंड पार्टी युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने ग्रामीणों के साथ बैठक की ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज भी कच्ची सड़क है जिससे की बारिश के मौसम में आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गांव में बिजली बिल नहीं आता है ऐसे में एक मुफ्त बिजली बिल आने से लोगों को चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके अलावा कई लोगों ने डबल बिजली बिल आने की भी शिकायत की
