केरसई प्रखंड में अयोध्या से आये पूजितअक्षत को घर-घर पहुंचने का लक्ष्य अब अभियान का रूप ले चुका है रविवार को महिलाएं पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र को लेकर घर-घर लोगों को 22 जनवरी के राम मंदिर उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने का निमंत्रण दे रही है महिलाएं जय श्री राम के नारे लगाते हुए उत्साह के साथ घर-घर जाकर निमंत्रण दे रही है