गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को गणित-विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष संजय राजगढ़िया,उपाध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा,उमेश प्रसाद सिन्हा, राम रतन महर्षि,जेएनवी प्रिंसिपल उपेंद्रनाथ चौबे और प्रधानाचार्य शिवकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रांतीय योजनानुसार चार वर्गों में प्राकृतिक आपदा,वर्षा जल संरक्षण,कचरा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत,विद्युत रसायन,जैव प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया।विज्ञान विषय में 163, गणित में 47 और संगणक में 30 प्रदर्शन के साथ नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।कहा कि मेला में प्रत्येक विषय पर प्रथम स्थान पर चयनित बच्चे आगामी प्रांतीय गणित- विज्ञान मेला हजारीबाग में शामिल होंगे।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा गिरिडीह इकाई द्वारा झारखण्ड राज्य के जन्मदाता झारखण्ड पितामह बिनोद बिहारी महतो की एक सौवीं जयंती के मौके पर बिनोद बिहारी महतो चौक चिरैया मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर मर्ल्यापण किया गया। इसके पश्चात बिनोद धाम घुजाडीह मे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही मौके पर नेताओं ने कहा कि पढ़ो और लड़ो के उनके द्वारा दिए गए नारा को आत्मसात करते हुए पढ़ना भी है और लड़ना भी होगा, इसे प्रत्येक झारखण्डी युवाओं को अमल करने की जरूरत है। साथ ही साथ कुड़मी समाज के लोगों ने बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण झारखण्ड पितामह बिनोद बाबू के नाम पर किए जाने एवं राजभवन तथा विधान सभा भवन में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने एवं राजधानी राँची मे बिनोद बिहारी महतो का समाधिस्थल बनाने की मांग की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले की ताराटांड़ थाना पुलिस ने आज शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 29 गोवंश से लदे मालवाहक वाहन को जब्त किया। मालवाहक वाहन ट्रक में जैसे तैसे क्षमता से अधिक गोवंश लोड देख कर थाना के कई पुलिस कर्मी भी आज बबूला हुए। हालांकि पुलिस को देख कर ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं दौरान ताराटांड़ थाना पुलिस ने गोवंश लोड ट्रक को जब्त कर थाना ले गई और ट्रक में लोड सारे गोवंश को पचम्बा गोपाल गोशाला परिसर भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार गोवंश लोड ट्रक गांडेय से होते हुए धनबाद के निरसा जा रहा था। इसी दौरान एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप महतो ने थाना क्षेत्र के जबरदाहा के समीप छापेमारी कर 29 गोवंश लोड ट्रक को जब्त किया। पुलिस के अनुसार गोवंश लोड ट्रक धनबाद के निरसा होते हुए बंगाल गो तस्करो के ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने छापामारी कर उक्त ट्रक को जब्त कर लिया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड के गिरिडीह जिले में लुटेरों ने एक क्रेटा कार से 5 करोड़ रूपये लूट लिया था। कांड के मास्टरमाइंड खिरोध साव उर्फ गुलाब साव पुलिस के हत्थे चढ़ा। एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को बताया।कहा कि 21 जून को जमुआ थाना के बाटी मोड़ निकट क्रेटा कार को रोककर 5 करोड़ रुपए नकद लूट लिया गया था।गुजरात के चालक मयूर सिंह ने जमुआ थाने में कांड संख्या 256/2023 दर्ज कराया था। मामले में पुलिस टास्क फोर्स ने 6 अपराधियों को गिरफ्त में लिया।वहीं मास्टरमाइंड खिरोध अपने हिस्से का रुपया लेकर फरार था।पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।कई राज्यों में तलाश जारी थी। लेकिन शातिर बार- बार अपना स्थान बदल रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि खिरोध कन्याकुमारी में छुपा है। जिसके बाद एक टीम को कन्याकुमारी भेजा गया और इस बार टीम ने खिरोध को दबोच लिया।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें 15 दिनों तक अलग- अलग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शहर के बरगंडा स्थित साहू सदन भवन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में नुनूलाल मरांडी,दिनेश प्रसाद यादव समेत युवा मोर्चा के 33 उत्साही कार्यकर्त्ताओं ने अपने शरीर के रक्त का स्वेक्षा पूर्वक दान किया।इस कैंप में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी,जमुआ विधायक केदार हाजरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता नुनु लाल मरांडी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, शालिनी बैशाखियार, प्रो विनीता कुमारी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता,मध्य मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय समेत युवा मोर्चा के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
