Transcript Unavailable.
आजसू की डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी ने आज हाथियों के उत्पात से बीते दिनों प्रभावित हुए डुमरी प्रखंड के भरखर पंचायत के जरूवाडीह व चितरामो गांवों का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों से भेंट की।कहा कि हाथियों के तांडव से दर्जनों किसानों के फसल बर्बाद व घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।ग्रामीणों की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त स्थल का मुआयना किया।साथ ही उन्होंने तमाम किसानों को भरोसा दिलाया की हर पल वे उनके साथ खड़ी हैं। पीड़ित ग्रामीण प्रवीण महतो के पोल्ट्री फार्म व एक कमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया था।वहीं हसीबुन निशा की बाइक व चहारदीवारी तथा मकई की फसल को बर्बाद कर दिया था।वहीं निजाम अंसारी,मुख्तार अंसारी,रियासत अंसारी,अख्तर अंसारी,सरफराज अंसारी के घर तोड़कर रखे चावल खा गए थे।आजसू नेत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से बात करके उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही।
डुमरी:कल्हाबार पंचायत अंतर्गत तेलखारा निवासी सुभाष कुमार महतो सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जबकि सचिव के पद पर कृष्णदेव महतो एवं उपाध्यक्ष के पद पर उमाशंकर दास विजयी हुए हैं।सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रखण्ड उपप्रमुख उपेन्द्र महतो ने माला पहनाकर स्वागत कर क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा खेल के क्षेत्र में चलाये जा रहे योजनाओं से लाभान्वित कराने की अपील की वहीं नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो ने कहा कि पंचायत स्तर के उभरते खेल प्रतिभाओं को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए सतत सक्रिय रहूंगा।इधर कल्हाबार पंचायत के मुखिया नूरउद्दीन अंसारी पूर्व मुखिया अमित सिन्हा युवा कांग्रेस नेता गंगाधर महतो,जगरनाथ ठाकुर,विश्वनाथ महतो आदि ने बधाई दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डुमरी:जामतारा पंचायत के जामतारा बस्ती स्थित शिव मंदिर के आसपास एवं चीनो पहाड़ी के वादियों में स्थानीय युवा कलाकार सह खोरठा गायक महेन्द्र महतो फागु एवं गायिका गीता महतो द्वारा करमा परब पर आधारित खोरठा झुमर गीत 1932 खतियान, ननदी गुलाब फूल लेके तोड़ी एवं दिल का संदेश नामक गीत का वीडियो शुटिंग किया गया।वीडियो शुटिंग में महेन्द्र महतो फागु,गीता महतो,शिवम,संजू शर्मा,राजेश ठाकुर,श्रद्धा महतो,रूबी,गुड़िया,लक्ष्मी, खुशी,पूनम ने अभिनय किया है जबकि कैमरामैन गौरीशंकर महतो ने कलाकारों के अभिनय को कैमरे में कैद किया वहीं सुन्दर भाई के निर्देशन में शुटिंग किया गया।महेन्द्र महतो फागु ने बताया कि खोरठा भाषा को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने एवं ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को उभारने के लिए वे प्रयासरत हैं। फोटो:&&&&( खोरठा गाने की वीडियो शुटिंग करते कलाकार)
गिरिडीह के गावां प्रखंड में नगवां पंचायत के चक गांव में बीती देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरने से सात पशुओं की मौत हो गई। जबकि इसकी चपेट में आने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसका इलाज गावां सीएचसी में कराया जा रहा था।बताया जाता है कि बिजली का तार महेंद्र यादव व अर्जुन यादव के घर के दरवाजे के ऊपर से गुजार हुआ है।तार काफी जर्जर था।बुधवार की देर रात अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे मौके पर ही सात पशु की मौत हो गई।मवेशियों द्वारा जोर-जोर से आवाज करने पर महिलायें दौड़ कर बाहर आई वो तार की चपेट में आ गई।जिसमें तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय मुखिया मेराज उद्दीन को घटना की सूचना दिया।उन्होंने घायल महिला को गावां सीएचसी पहुंचवाया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में फुलवा देवी पति महेंद्र यादव, मन्नो देवी पति अर्जुन प्रसाद यादव व रविता देवी पिता अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही महेंद्र यादव के दो बैल व दो बछड़ा व अर्जुन यादव के दो गाय व एक बछड़ा की मौत हो गई।नगवां मुखिया मेराज उद्दीन ने कहा कि पूर्व में बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर जर्जर तार को बदलने का मांग किये थे,लेकिन विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया।जिससे आज सात पशु की मौत हो गई। जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है।मुखिया ने कहा विभाग जल्द बिजली के तार को बदले नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल महिला को गावां अस्पताल भेजने के लिए जब 108 एम्बुलेंस में फोन किये तो उन्होंने कहा कि 10 मिनट में भेजते है। जबकि 30 मिनट के बाद फोन करने के बाद बताया कि एम्बुलेंस की सुविधा नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर करोड़ो रूपये खर्च करती है, वहीं गरीबों को एम्बुलेंस तक की सुविधा नहीं मिलना चिंता का विषय है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
गिरिडीह में वार्ड नंबर 13 के किसान इन दिनों एक मवेशी मालिक की करतूत से परेशानहाल हैं।आज वार्ड पार्षद सोमर मरांडी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग मुफ्फसिल थाना पहुंचें और दबंग मवेशी मालिक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। किसानों ने बताया कि काफी मेहनत से उन्होंने अपने खेतों में धान की फसल लगाया। लेकिन चिरैयाघाट राजपूत मोहल्ला के टेडुल सिंह जो एक पशु पालक हैं, वह अपने भैंसों को खुला छोड़ देते हैं।जिस कारण भैंस उनके धान की फसल को चर जाती है। शिकायत करने पर वह दबंगई दिखाता है और मारपीट की धमकी देता है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह में गांडेय प्रखंड के दलित टोला रसनजोरी में पिछले एक महीने से अंधेरा पसरा है।16 केवीए का पुराना ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांडेय प्रखंड का रसनजोरी दलित टोला अंधेरे में है। इस गांव को बिजली विभाग द्वारा थ्री फेज लाइन से भी वंचित रखा गया है। बिजली विभाग तत्काल गांव का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर गांव को थ्री फेज लाइन से भी जोड़ने का कार्य करे।उक्त बातें भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने रसनजोरी में आज भाकपा माले की ग्राम कमेटी का गठन करने के दौरान विभिन्न जन समस्याओं पर चर्चा के उपरांत कही। श्री यादव ने कहा कि, ग्रामीण गरीबों को जाति-धर्म में बांटकर कुछ लोग इनका वोट लेने और अपना मतलब साधने में लगे हैं। ऐसा करके गरीबों का शोषण किया जा रहा है। माले नेता ने बैठक में उपस्थित लोगों से भी अपने हक-अधिकारों के प्रति जागरूक होकर भाकपा माले के साथ जुड़ने तथा जन सवालों पर संघर्ष शुरू करने की अपील की। खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति संगीता सेठ की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो झंडा मैदान से जुलूस की शक्ल में आते हुए और टावर चौक पर इसका समापन पटाखा एवं मिठाई खिलाकर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में आज प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज श्रीमती अल्का हेम्ब्रोम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह की अध्यक्षता में पोषण अभियान योजना अंतर्गत पोषण माह - 2023 के अवसर पर समाहरणालय, गिरिडीह में रेसिपी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl उक्त प्रतियोगिता में गिरिडीह शहरी से 20 आंगनबाड़ी सेविका एवं गिरिडीह सदर से 20 आंगनबाड़ी सेविका ने भाग लिया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
