गिरिडीह में गांडेय प्रखंड के दलित टोला रसनजोरी में पिछले एक महीने से अंधेरा पसरा है।16 केवीए का पुराना ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांडेय प्रखंड का रसनजोरी दलित टोला अंधेरे में है। इस गांव को बिजली विभाग द्वारा थ्री फेज लाइन से भी वंचित रखा गया है। बिजली विभाग तत्काल गांव का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर गांव को थ्री फेज लाइन से भी जोड़ने का कार्य करे।उक्त बातें भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने रसनजोरी में आज भाकपा माले की ग्राम कमेटी का गठन करने के दौरान विभिन्न जन समस्याओं पर चर्चा के उपरांत कही। श्री यादव ने कहा कि, ग्रामीण गरीबों को जाति-धर्म में बांटकर कुछ लोग इनका वोट लेने और अपना मतलब साधने में लगे हैं। ऐसा करके गरीबों का शोषण किया जा रहा है। माले नेता ने बैठक में उपस्थित लोगों से भी अपने हक-अधिकारों के प्रति जागरूक होकर भाकपा माले के साथ जुड़ने तथा जन सवालों पर संघर्ष शुरू करने की अपील की। खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
