झारखंड के गिरिडीह जिले में लुटेरों ने एक क्रेटा कार से 5 करोड़ रूपये लूट लिया था। कांड के मास्टरमाइंड खिरोध साव उर्फ गुलाब साव पुलिस के हत्थे चढ़ा। एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को बताया।कहा कि 21 जून को जमुआ थाना के बाटी मोड़ निकट क्रेटा कार को रोककर 5 करोड़ रुपए नकद लूट लिया गया था।गुजरात के चालक मयूर सिंह ने जमुआ थाने में कांड संख्या 256/2023 दर्ज कराया था। मामले में पुलिस टास्क फोर्स ने 6 अपराधियों को गिरफ्त में लिया।वहीं मास्टरमाइंड खिरोध अपने हिस्से का रुपया लेकर फरार था।पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।कई राज्यों में तलाश जारी थी। लेकिन शातिर बार- बार अपना स्थान बदल रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि खिरोध कन्याकुमारी में छुपा है। जिसके बाद एक टीम को कन्याकुमारी भेजा गया और इस बार टीम ने खिरोध को दबोच लिया।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
