बेनीगंज/हरदोई_भाजपा नगर कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेनीगंज मंडल अध्यक्ष देव सेन अवस्थी ने की। अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी नरेंद्र सिंह अटिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर, राष्ट्रवादी होने के साथ महान विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य भी थे। उन्होंने पंडित जी के बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष श्री निवास गुप्ता, रमेश सिंह, रुपेश अंजाना, सुरेश गुप्ता काका, राजीव त्रिपाठी, सोबरन वर्मा, प्रफुल्ल शाह वैश्य, लव कुमार मिश्रा, विराट गुप्ता, सुनील सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेनीगंज/हरदोई। गणेश महोत्सव के तहत नगर में कई जगहों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं की गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बताते चले कि नगर में गणेश महोत्सव पांच दिनों तक चले इस आयोजन में नगर वासियों ने विघ्नहर्ता के दर्शन व आरती पूजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुफ्त उठाया।विसर्जन शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नैमिष के देवदेवेश्वर धाम पहुंची जहां पर "अगले बरस तू जल्दी आना" के उद्घोष के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई बप्पा की विदाई में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे

जनपद हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र में जादू टोना करने के शक में एक शिक्षक व उसके परिवार को दबंग जानमाल की धमकी दे रहे हैं।पूरे मामले की लिखित शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई जिले के विकास खंड से एक मोबाइल वाणी रिपोर्टर जानकारी दे रहा है कि नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश में जलभराव की समस्या हो जाती है, थोड़ी सी बारिश होने पर नालियों का पानी घरों में घुस जाता है। समस्या समाधान का अनुरोध किया गया है।

उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई जिला से श्रवण सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बहुत अच्छी बारिश हुई है जिससे किसान काफी खुश हैं