*कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में प्रदर्शनी लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश* *हरदोई।* स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बे के कंपोजिट विद्यालय कछौना में छात्र-छात्राओं ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाकर निष्प्रयोग सामग्री का कैसे प्रयोग किया जा सकता है। इस जानकारी से दैनिक उपयोग से हम कैसे अपना परिवेश स्वच्छ सुंदर बना सकते हैं। कक्षाओं में स्वच्छ सखी का गठन किया गया, जो विद्यालय को स्वच्छ साफ रखने में सहायक बनेंगे। बढ़ती आबादी के कारण कस्बे व शहरों में प्रतिदिन घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुंटलो कूड़ा निकलता है। जिसका सही उपयोग से तरल व ठोस तत्वों को अलग-अलग करके सही उपयोग कर सकते हैं। रीसाइक्लिंग के माध्यम से कचरे को प्रयोग कर सकते हैं। अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने कचरा प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अधिशासी अधिकारी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर नगर कर्मी व शिक्षक गण मौजूद है।
15 वर्ष पहले बने गरीबों के आवास में नहीं पेयजल की सुविधा
*गरीब सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने गांव में गोष्ठी कर सभी को शराब छुड़ाने का दिलाया संकल्प* *कछौना, हरदोई।* कछौना क्षेत्र में गरीब सेवा फाउंडेशन गांव-गांव जाकर आम जनमानस में शराब पीने से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए मुहिम चला रही है। नशा छुड़ाने के अभियान को चला रहे हैं। जिससे महिलाओं बच्चों को काफी राहत मिल रही है। शनिवार को ग्राम सभा टिकारी के ग्राम अंटा में गरीब सेवा फाउंडेशन ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी की। इस गांव की ज्यादातर आबादी शराब की आदी होने के कारण गांव का सर्वांगीण विकास नहीं हो रहा है। गांव के लोगों के सामने मूलभूत समस्याओं का अभाव है। गांव के ग्रामीणों के बच्चों की अच्छी शिक्षा न मिलने व रोजगार न होने के कारण काफी संख्या में पुरुष महिलाएं पलायन कर चुके हैं। यह क्षेत्र अवैध शराब का हब है। युवा पीढ़ी नशे की आदी है। जिसके कारण क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा की घटनाएं, महिलाओं, बच्चे व किशोरियों में कुपोषण से ग्रसित थी। लोगों का जीवन नरकीय है। इस गोष्ठी में महिलाओं ने परिवार जनों के शराब पीने के कारण परिवार की महिलाओं ने अपने दर्द को बयां किया। महिलाओं ने बताया शराबी पति आए दिन मारते पीटते हैं। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हैं। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं देते हैं। समाज सेवी कन्हैया कुमार ने शराब से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों को फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा ने सभी को शराब छुड़ाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारी गण, ग्रामीण मंजेश कुमार, बालक राम सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
Education
Chitrakoot
संडीला नगर के टीआरएस कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता पखावड़े के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया। स्कूल की डायरेक्टर डॉ विभा सिंह ने गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने देश की आजादी में दोनों महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों ने गांधी,शास्त्री व योगी की वेशभूषा में नगर के रानी का शिवाला मंदिर, पुलिस चौकी, कई फल विक्रेताओं सहित अन्य को डस्टबिन बांटे। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, अमन सिंह सहित शिक्षक व गणमान्य मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
संडीला- नवांगतुक पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी ने सोमवार की शाम संडीला पहुंचकर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उसके बाद कोतवाली पहुंचने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पहुंचते ही महिला हेल्प डेस्क की हकीकत परखी, उसके बाद कंप्यूटर कक्ष,अभिलेख कक्ष, सीसीटीवी कैमरे व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मलखाना, शस्त्रागार, बंदीग्रह, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और साथ ही ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को ड्यूटी संबंधित दिशा निर्देश भी दिए इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह, मारकंडेय सिंह, रमेश सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे
Transcript Unavailable.
