Transcript Unavailable.

Bagh ki maujudgi ne badhai sohelwa tiger reserve banne ki ummid

दलितों के दरवाजे पर विकास की धारा लेकर पहुंचे अशोक अग्रवाल *कछौना, हरदोई।* सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा बरौली के ग्राम ढोली व बरौली की दलित बस्तियों में जन संपर्क किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर समानता का नाता जोड़ा। लोगों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। एमएलसी ने दलित परिवारों से सीधे संवाद किया और कहा जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत कई वर्षों मे सरकार ने लक्ष्य आधारित कार्य किये है। जिससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ा है। वहीं एमएलसी ने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार बेहतर सुविधाएं दे रही है, हर वर्ग के व्यक्ति के साथ समानता का व्यवहार होता है। गरीबों को मुख्य धारा में लाने में सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से सहुलियत दे रही है। सरकार प्रत्येक क्षेत्रों में कार्य कर रही है। जिसमें मेडिकल कालेज के निर्माण, गरीब कल्याण, 5 लाख तक की आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज, फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, जन कल्याण के लिए सड़क, सुरक्षा और स्वास्थ्य कार्यों की सराहना की।

Transcript Unavailable.

*संविलियन विद्यालय मतुआ में शिक्षा चौपाल का आयोजन* विकासखंड कछौना को शिक्षा क्षेत्र में प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए "पढ़ेगा कछौना, बढ़ेगा कछौना" के स्लोगन के उद्देश्य को लेकर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से शिक्षक अभिभावक छात्र-छात्राओं के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देना है। बिना अभिभावक की भागीदारी से शिक्षा में सुधार संभव नहीं है। वहीं शिक्षकों को अच्छा परिवेश माहौल देना है। जिससे अभिभावकों में विश्वास भरे। शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय मतुआ में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधान अशद शाहिद ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कोई छात्र शिक्षा से वंचित न रह जाए, इसके लिए हमें टोका टोकी के माध्यम से बच्चों के अंदर शिक्षा के महत्व के बारे में उनके मन में बात बैठानी है। वर्तमान समय में सरकार शिक्षा पर काफी जोर दे रही है, उन्हें मूलभूत सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूल और शिक्षकों की जवाब देही तय की जा रही है। छात्र-छात्राओं को निपुण किया जा रहा है। जिसकी शिक्षा विभाग की टीम द्वारा सम्मानित की जा रही है। कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय को बेहतर माहौल दिया जा रहा है। जहां पर बच्चा आने पर उत्साहित हो, नई तकनीक के माध्यम से स्मार्ट क्लास दीक्षा एप बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा मिल रही है। उनके सपने साकार हो रहे हैं। खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल-खेल में बच्चों को सीखने की आदत विकसित की जा रही है। निःशुल्क किताबें समय पर दी जा रही है। अभिभावकों के खाते में ड्रेस जूता मोज़ा स्कूल बैग की धनराशि 1200 रुपये सीधे उनके खाते भेजी जा रही है। जिससे बिना कोई बिचौलिए के गुणवत्ता परक ले सकें। ग्राम प्रधान असद शाहिद ने कहा नौनिहाल भविष्य के निर्माता हैं। आज की बेहतर शिक्षा व पोषण कल के मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। इसलिए इस पौध को हमें सजग प्यार से पालना है। जिससे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर कल के अच्छे नागरिक के रूप में राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकें। नौनिहालों ने विभिन्न सांस्कृतिक शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, नौनिहालों की शैक्षिक गतिविधियों को देखकर अभिभावकों का उत्साह बढ़ गया। नौनिहालों को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की गई। इस विद्यालय के बेहतर शैक्षिक माहौल के करण पीएमश्री योजना के तहत चयन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज सिंह, शिक्षकगण, अभिभावको गण आदि ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।

सड़

प्रसव केंद्र बंद होने से महिलाओं को हो रही परेशानी

यूपी में भूकंप मेरठ से लखनऊ तक हिली धरती

नई कार्यकारिणी गठन को लेकर होगी चुनाव की घोषणा

प्रार्थना सभा में बेटियों को मिली शासन योजनाओं की जानकारी