Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नगर पंचायत ने जनता की समस्या सुनने के लिए जारी किया टोल फ्री नम्बर जिसमे मार्ग प्रकाश,जल संचालन, एवं अन्य नगर पंचायत से संबंधित समस्याओं के लिए टोल फ्री नम्बर 9682400690 पर संपर्क करे,अपना नाम व मोबाइल नं व पता के साथ शिकायत दर्ज कराए।

*कछौना, हरदोई।* कछौना में छात्रों की शिक्षण हेतु जयप्रकाश नरापण सर्वोदय विद्यालय समाज कल्याण द्वारा संचालित हैं। इस विद्यालय में काफी अनिमितताएं बरती जा रही है। छात्रो को गुणवत्तापरक नाश्ता व भोजन नहीं मिलने व शिक्षको की कमी, छात्रों को पाठ्‌यक्रम पुस्तकें न मिलने व ड्रेस न मिलने आदि समस्याओं से आजिज आकर छात्रों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओ से रूबरू कराने के लिये मंगलवार की सुबह विद्यालय से हरदोई की ओर कूच कर गये। प्रधानाचार्य व स्टाफ कर्मियो ने छात्रों को काफी समझाया, परंतु वह अडिग रहे। पैदल ही छात्रों का समूह हरदोई के लिये रवाना हो गया। छात्रों ने बताया हमारे विद्यालय में मूलभूत समस्याएं हैं। परीक्षाएं नजदीक आ गई हैं, परंतु अभी तक कई विषयों की किताबें नहीं उपलब्ध कराई गई। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। कई विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नाश्ता व भोजन की गुणवत्ता काफी खराब है। इस वर्ष छात्रों को अभी तक ड्रेस जूता तौलिया योगा ड्रेस नहीं मिली है, पुरानी ड्रेस पहनने को विवश है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद सामग्री उपलब्ध नहीं है। छात्रों की खेल को संबंधित कोई प्रतियोगिता नहीं कराई गई। छात्रों का भविष्य अंधकार में लटका है। अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान हैं। संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। दर्जनों छात्र द्वारकेश, मोहित, शशांक, शेखर, सूरज, आजाद, अक्षत, दीपांशू, सुमित कुमार, आदर्श वर्मा, सौरभ कुमार, वरुण कुमार, विकास कुमार आदि ने जिला मुख्यालय जाकर प्रशासन को विद्यालय की मूलभूत समस्याओं के बारे में ज्ञापन दिया। विद्यालय के अधीक्षक पी०एन० पाण्डेय ने बताया भोजन सभी को समान मिलता है। जिसे हम स्वयं खाते हैं। कुछ बच्चे स्वभाववश बहुत ज्यादा अच्छे भोजन की मांग करते हैं। ड्रेस मात्र 10 छात्रों को अभी तक नहीं मिली है। जिम पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ विषयों की किताबें नहीं मिल पा रही हैं। गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान आदि विषयों के शिक्षकों की कमी है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। पैदल वाली बात गलत है, चौराहे पर साधन न मिलने के कारण कोतवाली के आगे तक पैदल गए हैं।

बेनीगंज/हरदोई:रेलवे स्टेशन बेनीगंज समीप वन निगम द्वारा कटाई जा रही यूकेलिप्टस की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली में भर कर बेचने जा रहे वन निगम ठेकेदार व धर्मकाटा मालिक को वन क्षेत्राधिकारी ने धर दबोचा और वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। बताते चले कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे रेलवे स्टेशन समीप वन निगम लखनऊ के ठेकेदार शान महोम्मद द्वारा लकड़ी कटाई जा रही थी।जिसका आदेश लकड़ी को कटा कर डिपो मे भेजने का पारित हुआ था।लेकिन रात मे चोरी छिपे वन निगम ठेकेदार की मिलीभगत से यूकेलिप्टस लकड़ी को रात के अंधेरे में धर्मकाटा संचालक शकील बघौली रोड पर बेचने जा था। मुखबिर की सुचना पर वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी ने प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर रेलवे स्टेशन समीप उसे पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पहले भी वह कई बार लकड़ी ले जा चुका है। पूछताछ के बाद कछौना के रेंजर ने पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को कछौना ले गए। दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.