संडीला- नवांगतुक पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी ने सोमवार की शाम संडीला पहुंचकर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उसके बाद कोतवाली पहुंचने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पहुंचते ही महिला हेल्प डेस्क की हकीकत परखी, उसके बाद कंप्यूटर कक्ष,अभिलेख कक्ष, सीसीटीवी कैमरे व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मलखाना, शस्त्रागार, बंदीग्रह, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और साथ ही ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को ड्यूटी संबंधित दिशा निर्देश भी दिए इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह, मारकंडेय सिंह, रमेश सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे