Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Shauchalay nahin mila
Pani ki suvidha uplabdh ho gai hai
Transcript Unavailable.
आज पंचमपुर टैंक का पानी छोड़ा गया किसानों ने je शुभम गुप्ता से पानी की मांग की थी सरसों और मटर की बुवाई के लिए पानी छोड़ा गया और किसान खुश हुए
संडीला के नवीन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम ने उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कर उसकी रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा कि शिकायतों में राजस्व के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। डीएम ने कहा कि इन मामलों को निस्तारित करने के लिए राजस्व व पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से मौके पर जाएं। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवाद में दोनों पक्षों को बुलाकर मौके पर शिकायत का निस्तारण करें। समाधान दिवस में कुल 257 शिकायतें आईं। इस अवसर पर एसपी केशव चंद्र गोस्वामी, एसडीएम तान्या सिंह, सीओ वंदना शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बेनीगंज (हरदोई)। भाजपा जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का नगर में प्रथम आगमन होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व नगर पंचायत अध्यक्ष,शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बताते चलें कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का बेनीगंज नगर में प्रथम आगमन हुआ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत नगर पंचायत कार्यालय पर किया गया। वहीं नगर के दीपू अवस्थी ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को राममन्दिर स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया। वहीं सीतापुर भाजपा जिला अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया स्वागत। इस अवसर पर लव मिश्रा, नरेंद्र सिंह,दिलीप गुप्ता, रोहित वैश्य, सत्तू नेता, अमित,श्रीनिवास,अखिलेश बैश्य सहित नगर के अन्य सभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
संडीला मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड सण्डीला के 72 ग्राम पंचायतो के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी ग्राम पंचायतों से कलशों में एकत्रित की गयी माटी को ढोल नागड़ो के साथ लेकर आए जिसके बाद इमालियबाग से ब्लॉक तक एक यात्रा निकाली गई ब्लॉक सभागार में सभी ने ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता व प्रतिनिधि अमित गुप्ता को कलश दिया।जिसको सभागार में अमृत कलश को संरक्षित कर लिया गया।इस मौके पर बीडीओ धर्मेंद्र चन्द्र पांडेय सहायक विकास अधिकारी अखिलेश कुमार सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, बीडीसी मौजूद रहे।
