Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

संडीला मे राष्ट्र विरोधी गतिविधियां रोकने के लिए बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वाधान के में अयोध्या शुरू हुई शौर्य यात्रा गुरुवार को संडीला पहुंची यात्रा का भव्य स्वागत किया गया वाहनों के काफिले के साथ यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भारत माता वाक्य जय श्री राम के जयकारे लगाए नगर के भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि यह यात्रा अपने पूर्वजों के प्रति भाव जागृति करने के लिए है हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति श्रद्धा जागृति करने की जरूरत है यात्रा का उद्देश्य अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हिंदू समाज का जन जागरण करना उन्होंने कहा ज़ब प्राण प्रतिष्ठा हो तो आप सभी घरो मे दीपक जलाये दीपावली जैसा माहौल बनाये अयोध्या से पधारे रामानुजाचार्य ने कहा अवध प्रांत की रथ यात्रा 30 सितंबर को अयोध्या से शुरू हुई यात्रा कई जिलों से होते हुए संडीला पहुंची कार्यक्रम का आयोजन प्रान्त बलोउपासना प्रमुख शेखर पाण्डेय ने किया इस मौके पर प्रान्त सहमन्त्री प्रवीण, ब्रजेशानंद, जिला संघ चालक जयप्रकाश, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र,डा विभा सिंह,जगत द्विवेदी,विवेक मिश्रा, सूरज पाण्डेय आदि मौजूद रहे

संडीला मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड सण्डीला के 72 ग्राम पंचायतो के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी ग्राम पंचायतों से कलशों में एकत्रित की गयी माटी को ढोल नागड़ो के साथ लेकर आए जिसके बाद इमालियबाग से ब्लॉक तक एक यात्रा निकाली गई ब्लॉक सभागार में सभी ने ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता व प्रतिनिधि अमित गुप्ता को कलश दिया।जिसको सभागार में अमृत कलश को संरक्षित कर लिया गया।इस मौके पर बीडीओ धर्मेंद्र चन्द्र पांडेय सहायक विकास अधिकारी अखिलेश कुमार सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, बीडीसी मौजूद रहे।

संडीला मे समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र संडीला द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया गोष्टी के पूर्व नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी गोष्ठी में मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला गया वरिष्ठ नेता वसीम अहमद वसी ने कहा कि नेताजी ने देश को नई दिशा प्रदान की और समाजवाद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव, गजेंद्र बहादुर सिंह, मो तालिब, मो हसनैन, मो आलम खा, छत्रपाल,अवधेश यादव, दिनेश पाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

संडीला नगर के रामलीला मेला मैदान मे अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित आंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित की गई प्रतियोगिता की अध्यक्षता अमरेंद्र सिंह अर्कवंशी ने की जिसमें दौड़ 100 मी0 200 मी0 400 मी0, लंबी कूद,ऊंची कूद, कुश्ती, कबड्डी, योग प्रतियोगिता आयोजित हुई  जिसमें 100 मीटर में रजत सिंह ने प्रथम तनिष्का द्वितीय अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर में शिवम ने प्रथम सुभाष द्वितीय शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया लंबी कूद में अंकित ने प्रथम शिवम ने द्वितीय सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ऊँचीकूद मे सोनम प्रथम निहारिका द्वितीय रही कबड्डी में संडीला ने प्रथम व कोथावा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग में बेहन्द्र प्रथम व नेवादा द्वितीय रहे योग मे कोमल सोनी बीनू रही कार्यक्रम का संचालन रामनारायण ने किया कार्यक्रम में आलोक पाल  पंकज कुमार, शांति प्रिया, शिप्रा गुप्ता, अमर सिंह, महेंद्र प्रताप, अजय कुमार सहित अंचल के कार्यकर्ता मौजूद रहे

संडीला नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 पर बनने वाला ओवरब्रिज एक किलोमीटर लम्बा बनाया जाएगा जिसमे तीन अंडरपास होंगे नगर के व्यापारियों मे व्याप्त आक्रोश व भ्रम  की स्तिथ को  देखते  हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को डाकबंगले मे क्षेत्रीय विधायक  अलका सिंह  अर्कवंशी की उपस्तिथीं मे एनएचआई  के अधिकारियो व व्यापारियों के मध्य वार्ता हुई जिसमें परियोजना प्रबंधक बीपी पाठक  ने बताया की नगर के ट्रेंड्स माल से लेकर अग्रवाल पेट्रोल पंप तक फोरलेन का  ओवरब्रिज बनाया जा रहा है जिसमें तीन अंडरपास दिए जाएंगे जिसमे एक कैनाल रोड, मुख्य चौराहे पर व डाक बंगले के सामने बनाएं जाएँगे उन्होंने बताया ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सात सात मीटर की सर्विस लेन दी जाएगी व्यापारियों ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को रोककर दीपावली पर्व के बाद कराये जाने का आग्रह किया जिसके बाद उन्होंने हामी बरतें हुए मार्ग चौड़ीकरण का कार्य पर्व के बाद कराए जाने का आश्वासन दिया

डेंगू से महिला की हुई मौत, कस्बे मे दहशत  का माहौल  संडीला- कस्बे मे बुखार  से हो रही मौतो का सिलसिला थमने  का नाम नहीं ले रही डेंगू, टाइफाइड एवं विचित्र बुखार में लोगों में दहशत भर दी है कस्बे के मोहल्ला मंगलबाजार निवासी  जूही बानो 22 वर्ष बुखार की चपेट  मे थी उनके पति अयाज ने बताया की चार  दिनों दे उनको बुखार आ रहा था  जिसमे जांच  के बाद डेंगू की पुष्टि हुई कस्बे के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया सोमवार की शाम हालत बिगड़ने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते मे महिला की मौत हो गयी मृतका के एक पुत्री है  मौत  की खबर  सुनते परिजनों  मे कोहराम मच गया बताते चले  कुछ दिन पूर्व डेंगू से दो सगे भाइयो  की भी  मौत  हो चुकी  है  कई मौत होने के बाद भी नहीं  जग रहा नगर पालिका प्रशासन लोगों का कहना है कि मच्छर जानलेवा हो रहे हैं नगर पालिका प्रशासन अभी तक न तो फागिग न तो एंटी लार्वा का छिड़काव कर सका है साथ ही कई स्थानों पर जलभराव होने से मच्छर पनप रहे है जिम्मेदार अंजान बने हैं इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है 

संडीला क्षेत्र में डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है कस्बे के शक्ति नगर में दो सगे भाई डेंगू पॉजिटिव पाए गए दोनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया वही मोहल्ले में आधा सैकडा की संख्या मे बुखार की चपेट मे है संडीला कस्बे के मोहल्ला शक्तिनगर के निवासी ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया की उनके बड़े बेटे जितेंद्र कुमार शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षक थे छोटा बेटा सतेन्द्र शुक्ला रेलवे में तैनात थे दोनों बेटों को कई दिनों से बुखार आ रहा था 1 अक्टूबर को डेंगू की जांच कराई थी दोनों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी दोनों को नहऱ कोठी स्थित जनता अस्पताल में भर्ती कराया था गुरुवार रात तबीयत खराब होने पर चिकित्सक ने दोनों भाइयों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया था जहाँ गुरुवार की देर रात जीतेन्द्र की मौत हो गई 24 घंटे के अंदर ही छोटा भाई सतेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई वही एक ही दो दो मृत्यु होने से परिवार मे कोहराम मच गया   नगर पालिका नहीं करा रहा फागिग व एंटी लार्वा का छिड़काव  मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मच्छर जानलेवा हो रहे हैं नगर पालिका प्रशासन अभी तक न तो फागिग न तो एंटी लार्वा का छिड़काव कर सका है साथ ही कई स्थानों पर जलभराव होने से मच्छर पनप रहे है जिम्मेदार अंजान बने हैं इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है