संडीला नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 पर बनने वाला ओवरब्रिज एक किलोमीटर लम्बा बनाया जाएगा जिसमे तीन अंडरपास होंगे नगर के व्यापारियों मे व्याप्त आक्रोश व भ्रम की स्तिथ को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को डाकबंगले मे क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी की उपस्तिथीं मे एनएचआई के अधिकारियो व व्यापारियों के मध्य वार्ता हुई जिसमें परियोजना प्रबंधक बीपी पाठक ने बताया की नगर के ट्रेंड्स माल से लेकर अग्रवाल पेट्रोल पंप तक फोरलेन का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है जिसमें तीन अंडरपास दिए जाएंगे जिसमे एक कैनाल रोड, मुख्य चौराहे पर व डाक बंगले के सामने बनाएं जाएँगे उन्होंने बताया ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सात सात मीटर की सर्विस लेन दी जाएगी व्यापारियों ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को रोककर दीपावली पर्व के बाद कराये जाने का आग्रह किया जिसके बाद उन्होंने हामी बरतें हुए मार्ग चौड़ीकरण का कार्य पर्व के बाद कराए जाने का आश्वासन दिया
