विकासखंड विशेश्वरगंज जिला बहराइच विकासखंड विशेश्वरगंज में नारी शक्ति पर प्रमुख जी महोदय मुख्यमंत्री जी के संबोधन की बातें महिलाएं सुनने को मिली स्वयं सहायता समूह के बारे में प्रधानमंत्री जी ने संबोधन किया महिलाओं को आगे बढ़ने का उनका जो संकल्प था बहुत अच्छा है
Transcript Unavailable.
बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि बुधवार को राहुल गांधी ही अमेठी के कांग्रेश उम्मीदवार होगे जिसकी घोषणा शीघ्र ही हो जाएगी
अमेठी मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल गौरव दयाल वा आईजी अयोध्या परी क्षेत्र परवीन कुमार ने आज कलेक्टट सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन2024 को निष्पक्ष वा शांति पुड ढंग से संपन्न करने के लिए जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक में जिलाधिकारी निशा अनंत पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल अपर जिला एवं वित्त एवम राजस्व अर्पित गुप्ता अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद् सिंह समस्त उप जिलाधिकारी वा अन्य अधिकारीमौजूद थे
दुकान से सामान खरीदने जा रही किशोरी से गांव के युवकों ने की छेड़खानी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सामान खरीदने के लिए समीप के चौराहे पर एक दुकान पर जा रही थी। रास्ते में उसके गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और धमकी देने लगे। किशोरी की भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध छेड़खानी,मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। हरपुर-बुटहट पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के भाई ने बताया है कि बीती शाम तीन बजे उसकी बहन बगल के चौराहे पर घर का सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह युवकों के चंगुल से बचकर घर आई और अपने भाई को पूरी बात बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रवि चौरसिया और रितेश विश्वकर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाय रे नरेगा तुम कितना करिश्मा करेगा कि उक्ति चरितार्थ होते उस समय देखने को मिला जहा एक ग्राम सभा मे चक रोड़ पर मिट्टी भराई की जगह घास छिलाई का कार्य दूसरे गांव के दहाड़ी मजदूरों एवम बगल के गांव के रोजगार सेवक द्वारा चक मार्ग पर उगी घास को छील कर कराते पाया गया । नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्राम सभा देवगांव में अशोक मल्ल के खेत के बगल से लगभग एक किलोमीटर लम्बे चकरोड पर मिट्टी के द्वारा चकरोड के मररमत का कार्य होते देखा गया जब कि उस चक मार्ग पर मिट्टी का कार्य बिगत वित्तीय वर्ष में भी कराया जा चुका है।मौजूदा समय मे नरेगा योजना के तहत यह कार्य दूसरे ग्राम सभा के रोजगार सेवक द्वारा बहादुर चौहान,छोटेलाल, हरिकिसुन, किशोर, ध्रुव,राजू द्वारा दहाड़ी मजदूरी पर बिना मानक के घास की छिलाई करा कर कराया जा रहा है।जब कि रोजगार गारंटी योजना के तहत इस कार्य को गांव के जॉब कार्ड धारकों के द्वारा कराया जाना चाहिये ।इस संबंध मे बीडीओ ऊषा पाल ने बताया कि किसी भी ग्राम सभा मे मिट्टी से संबंधित कार्य जॉब कार्ड धारकों द्वारा होना चाहिये अन्यथा की स्थिति में जांच करा कर उचित कार्यवाही की जाएगी
नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के नौरंगिया गांव के बलुआर टोला से मंगलवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मन्दिर से गाजे बाजे के साथ 108 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। नौरंगिया के बलुआर टोला स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय शिव परिवार प्रतिष्ठा का आयोजन का शुभारंभ मंगलवार को 108 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाल कर किया गया।कन्याओं ने पैदल यात्रा कर नारायणी नदी पनियहवा मे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलकर भरकर भोलेनाथ की जयकारों की गूंज की बीच मंदिर प्रांगण मे पहुचकर कलश स्थापित किया।गांव के किनारे नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मन्दिर सहित पूरे परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। वही पूरा गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है।यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भगवान शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की जायेगी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। दूसरे, तीसरे और चौथे दिन शिवाध्यास (शयन) और कथा, प्रवचन तथा पांचवे दिन शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा एवं रूद्राभिषेक अखंड कीर्तन और भंडारे के साथ किया जाएगा। इस भव्य कलश यात्रा मे राम आशीष, मनीष सिंह, दिगंबर, लाल बाबू साहनी,जितेंद्र गोड आदि उपस्थित रहे।
सौर्य उर्जा से समृद्ध बनेगा देश-संजय मिश्रा कुंडा भरत गांव में सौर्य उर्जा और आनुवंशिक विज्ञान पर साक्षरता गोष्ठी का आयोजन हुआ। खजनी गोरखपुर।। सौर्य उर्जा और आनुवंशिक विज्ञान के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिए बांसगांव ब्लॉक क्षेत्र के कुंडा भरत गांव में एक दिवसीय साक्षरता गोष्ठी का आयोजन किया गया।सौर्य उर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए, विषय विशेषज्ञ संजय मिश्रा ने ग्रामवासियों को बताया कि उर्जा के सभी वैकल्पिक स्त्रोतों से बेहतर और स्वच्छ ऊर्जा के स्त्रोत के रूप में सौर्य उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने विस्तार सहित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सौर्य उर्जा से ही देश की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा और भारत दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी का लक्ष्य हासिल करेगा। साथ ही वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा। वहीं आनुवंशिक विज्ञान स्वस्थ जीवन की सरल कुंजी विषय पर लोगों को जागरूक करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता यादव तथा अभिनव त्रिपाठी ने कहा कि अनुवंशिक रोगों से बचाव के लिए उसकी जानकारी होना जरूरी है। इस दौरान सभी आनुवंशिक रोगों की जानकारी देते हुए उनकी समय रहते पहचान करने और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने सौर्य उर्जा तथा आनुवंशिक विज्ञान पर आधारित गोष्ठी के महत्व को बेहतरीन तरीके से रेखांकित करते हुए आयोजन के उद्देश्य बताए।साक्षरता गोष्ठी का संचालन अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी ने किया तथा अध्यक्षता और आभार ज्ञापन ग्रामप्रधान रमेश पासवान ने किया। इस अवसर पर संतोष तिवारी, राहुल, नवनाथ, कमलाकांत त्रिपाठी, राजनारायण त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, रामजीत शर्मा, टिकोरी, रणजीत पासवान, रामकृपाल, बालमुकुंद, मनोज कुमार, रामप्रीत यादव, राजेश तिवारी, लक्ष्मी शंकर, दयानंद, कुसुम, ललिता,पूनम, छविलाल यादव, इंद्रावती,अजोरा,धर्मावती,सरिता,कौशिल्या,मोनी,बिंदु,पुष्पा,उर्मिला, सपना सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
