दसवीं के साथ संबंधित फील्ड में आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों के पास स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है ।
जे ई ई एडवांस्ड 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आया है कि किस संस्थान में सबसे ज्यादा छात्राओं ने दाखिला लिया है और किस में छात्राओ का एडमिशन प्रतिशत सबसे कम रहा इस मामले में आईआईटी तिरुपति टॉप पर रहा ।
भीमापार/सादात। विद्युत विभाग द्वारा शुरू किए गए एकमुश्त समाधान योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत भीमापार डिवीजन के मिर्जापुर गाँव में बिजली विभाग द्वारा जागरूता अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक अभियन्ता प्रदीप कुमार और अवर अभियन्ता अजय कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई और बकाएदारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। कहा कि इस योजना का लाभ उठाकर बिजली के बकाया बिल में छूट का लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। जेई ने बताया कि इस योजना में अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों के लिए भी कुछ प्रावधान किए गए हैं। यदि वो तत्काल कनेक्शन लेते हैं तो बिजली चोरी में उन पर लगे जुर्माने में उन्हें छूट दी जायेगी। इसी तरह व्यापारियों को भी लगाई गई पेनाल्टी में राहत दी जाएगी। यह योजना 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक तीन खंडों में लागू की जाएगी। योजना का पहला चरण 8 से 30 नवंबर, दूसरा 1 से 15 दिसंबर व तीसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस मौके पर भोला चौरसिया, राजीव, अभय, रामअवध, तारकेश्वर, संजय यादव, दामोदर आदि विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।
मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के ईशोपुर में ट्रेन से कटकर पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ईचवल गांव में पटरियों पर एक कटी हुई लाश देखकर गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाश की शिनाख्त ईचवल निवासी 62 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में की। वो फौज से सेवानिवृत्त हो गए थे। परिजनों के अनुसार, वो किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद घर वापिस नहीं आए। इधर जब मौत के बाद शिनाख्त न होने पर फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, तब जाकर परिजनों ने शिनाख्त की और वो रोते बिलखते पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी आशा देवी सहित दो पुत्रों आनंद सिंह व सुशील सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरदोई:संस्कृत को बढ़ावा देना जरूरी:डॉ सुमन
फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे सचिन तेंदुलकर
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने लोगों की सुनी समस्याएं
Transcript Unavailable.
140 करोड़ भारतीयों की दुआओं और आशीर्वाद के साथ उतरेगी आज टीम इंडिया
बने रहिए मोबाइल वाणी के साथ
