* बिना बटवारा विवादित जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य * एसडीएम ने दिया है यथावत रखने का आदेश माधौगंज (हरदोई)।। चौकी क्षेत्र के कुरसठ बुजुर्ग निवासी सतेन्द्र कुमार बनाम महेन्द्र आदि के मामले एसडीएम ने विवादित भूमि को यथावत रखने का आदेश दिया है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने पहुंचकर आदेश का हवाला देकर निर्माण कार्य रोके जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित की माने तो एसडीएम बिलग्राम ने कुरसठ बुजुर्ग देहात बाहर टाउन की विवादित भूमि गाटा संख्या 805 क व 805 ख पर अग्रिम आदेशों तक निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने का आदेश किया है। फिर भी विपक्षी आदेश की अवहेलना कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। पुलिस जारी आदेश का पालन करने के बजाय थाने के लिए आदेश कराने की बात कह रही है। विपक्षी वाद संख्या 7467/2023 के तहत जारी आदेश का पालन नही करते हुए धारा 116 अधिनियम उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 का अनुपालन नही कर रहे हैं। पीड़ित ने न्यायालय सहायक कलेक्ट्रेट प्रथम श्रेणी/उपजिलाधिकारी बिलग्राम के आदेश का पालन कराए जाने की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि वादी जमीनी विवाद से सम्बन्धित आदेश थाने के लिए कराए जिसके बाद मौके पर निर्माण कार्य में रोक लगवाई जाएगी।।

*भारत रत्न डा0भीमराव आम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी* उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में भारत रत्न ड0 भीमराव आम्बेडकर जी का महानिर्वाण दिवस प्रतिमा पर ग्राम प्रधान रामस्वरूप, प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता, सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया। सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव ने बाबा साहेब डा0भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन परिचय के बारे में सभी छात्र- छात्राओं को बताया। प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता ने सभी छात्र -छात्राओं को बताया कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। वे संत भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री,भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आज सभी बच्चों ने मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत मौसमी सब्जी युक्त तहरी व दूध का आनंद लिया।।

*पुण्यतिथि पर याद किए गए संविधान शिल्पी* माधौगंज क्षेत्र में महान समाज सुधारक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। शिक्षकों ने युगपुरूष बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संघर्ष गाथा के बारे में बताते हुए कहा कि बाबा साहब समाज में छुआछूत जातिवाद भेदभाव खत्म करने का प्रयास किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से जीवन पद्धति में समानता से जीवन जीने का संदेश दिया। दलित शोषित असहाय को बराबरी का दर्जा के लिए संविधान की ताकत दी। बृजरानी इंटर कॉलेज बांसा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष सुधीर गंगवार(गुरु जी)ने कहा कि बाबा साहब के योगदान को देश सदैव याद रखेगा।।

*प्रा वि जलिहापुर माधौगंज ने कबड्डी में जिले में लहराया परचम* खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज गिरिजेश कटियार ने अवगत कराया कि पांच दिसंबर को ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में कबड्डी में प्रा वि जलिहापुर की टीम ने परचम लहराया था। उसी क्रम में जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में भी प्रा वि जलिहापुर माधौगंज के बच्चों ने प्राथमिक वर्ग कबड्डी में भी परचम लहराया। खण्ड शिक्षा माधौगंज ने ब्लॉक क्रीडा प्रभारी यशपाल सिंह,प्रा वि जलिहापुर की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह व उनका विद्यालय परिवार, दिलीप सिंह व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सर्दी ठीक करने का सरल उपाय

गलत काम के लिए दोस्ती निभाना

Transcript Unavailable.

गाजीपुर के साथ-साथ अन्य शहरों में भी बरसात की वजह से ठंड बढ़ गया है बच्चे जो स्कूल जा रहे हैं ,सरकार द्वारा आदेश दिया जा रहा है कि बच्चे जो विद्यालय जा रहे हैं शूटर जूता मौज पहन कर जाए ठंड से बचें मौसम कुछ दिन तक ऐसे ही बना रहेगा ।