*प्रा वि जलिहापुर माधौगंज ने कबड्डी में जिले में लहराया परचम* खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज गिरिजेश कटियार ने अवगत कराया कि पांच दिसंबर को ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में कबड्डी में प्रा वि जलिहापुर की टीम ने परचम लहराया था। उसी क्रम में जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में भी प्रा वि जलिहापुर माधौगंज के बच्चों ने प्राथमिक वर्ग कबड्डी में भी परचम लहराया। खण्ड शिक्षा माधौगंज ने ब्लॉक क्रीडा प्रभारी यशपाल सिंह,प्रा वि जलिहापुर की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह व उनका विद्यालय परिवार, दिलीप सिंह व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।।
