*ग्राम पंचायत परनखा में"विकसित भारत संकल्प यात्रा"* विकास खंड माधौगंज क्षेत्र में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के क्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा ने ग्राम पंचायत परनखा में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तमाम लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान करना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों एवं वर्ष 2047 तक संभावित विकास सम्बन्धित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा नेता मनोज चौधरी,राजू वर्मा ग्राम प्रधान, कुरसठ बुजुर्ग देहात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह, ग्राम प्रधान सौहार सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी व भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।
*निर्माण कार्य की अवध पूरी, पर सड़क अधूरी* माधौगंज कस्बा चौराहा से तेर्वाकुल्ली तक लगभग 18.40 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य अक्टूबर तक पूरा होने को था पर लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक आधा दर्जन पुलिया और मटिया मऊ गांव में करीब 200 मीटर सड़क दुरुस्त नहीं कराई है। राहगीरों ने अपना दर्द बयां किया था तो विभाग की ओर से अतिक्रमण होने का हवाला दिया गया था जिसके बाद तहसील विभाग की ओर से मटियामऊ में सड़क किनारे बने मकान मालिकों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए थे लोगों की माने तो कुछ मकान मालिकों ने अपने मकान भी तुड़वा दिए पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक कार्य पूरा नहीं कराया है प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद सेलापुर निवासी सुधीर कुमार जहेदीपुर ग्राम प्रधान अशफाक खान, दीपक कुमार, समाजसेवी महेंद्र सिंह, कुलदीप, इसरापुर के रवि कुमार सिंह आदि ने बताया कि माधौगंज वाया सेलापुर मटियामऊ से मेहंदी घाट मार्ग तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है कुल 18.40 किलोमीटर सड़क 4 फरवरी 2020 को स्वीकृत हुई थी शासन की ओर से स्वीकृत लागत धनराशि 4348.44 लाख है निर्माण कार्य चलते लगभग 3 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है पर अभी तक आधा दर्जन पुलिया व मटियामऊ गांव के बीच से निकली सड़क पर डेस्ट के बाद डामर नहीं डाली गई है विभाग लोगों की समस्या को नजर अंदाज कर रहा है राहगीरों का कहना है कि पड़ोसी जनपद कन्नौज जाने व राजघाट मेहंदी घाट तक पहुंचने के लिए मार्ग सबसे अच्छा है सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए।।
खुद को पार्क विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ सामान्य ज्ञान पूछे जाते हैं जिसे अनुभव रखने और जानकारी रखना जरूरी क्योंकि तरह इस तरह की बहुत एग्जाम में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं।
लखनऊ बाय बता दूं कि पुलिस में अलसी की पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है बोर्ड के पेपर सचिव के मुताबिक 91 पदों में 56 पुरुष और 35 महिला खिलाड़ियों की भर्ती किया जाएगा खिलाड़ियों का किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या आसाम का परीक्षा उतार करना आवश्यक की यदि किसी अभ्यर्थी की उत्कृष्ट खेल उपलब्ध के आधार पर भर्ती किया जाता है हालांकि वह न्यूनतम शैक्षिक अरहता पूरी नहीं करता है तो उसे 5 साल के भीतर शैक्षिक अर्थ पूरी करने की शर्त के साथ भर्ती किया जाएगा ।
गाज़ीपुर, पहले की तरह एक बार फिर कोरोना का कर फैल रहा है देश में कोरोना के मामले में फिर पूछा लाया है मंगलवार को बीते 24 घंटे में 614 नए केस सामने आए यह में के बाद एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है चार राज्य में बड़ा संक्रमण गोवा केरल महाराष्ट्र आदि प्रदेश में से कोरोना का असर बढ़ रहा है सरकारी इसके लिए कह रही है कि घबराएं नहीं सतर्क रहने की जरूरत है।
सड़क का निर्माण मानक के अनुसार न कराया जाना
चोरो से सावधान
खून की कमी दूर करने के उपाय
खजनी तहसील और ब्लॉक क्षेत्र के सरयां तिवारी गांव में 15 फुट लंबे विशालकाय अजगर मिलने की सूचना पर उसे देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के नीलकंठ महादेव ऐतिहासिक मंदिर के पास एक घर के समीप अजगर मिला। आमतौर पर रिहायशी इलाके में इतने भारी भरकम अजगर कम ही नजर आते हैं। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामवासियों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित पकड़ कर उसे अपने साथ ले गए। बताया गया कि इसे दूर ले जा कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग द्वारा सजीवों के पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए ऐसे बहुत से जीवों को छोड़ा गया है।
