*गांव में निकला अजगर वन विभाग को सौंपा गया* *विशालकाय अजगर देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़* खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के सरयां तिवारी गांव में एक बड़ा अजगर निकलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया लोग भारी भरकम विशालकाय अजगर को देखने के लिए दौड़ पड़े सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। सरयां तिवारी गांव में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास स्थित निलांबुज तिवारी के घर के समीप अजगर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष पाण्डेय को इसकी सूचना दी। गांव में लगभग 15 फुट लंबे विशालकाय अजगर निकलते ही उसे देखने लोगों की भीड़ लग गई। गांव के शंकर चौहान और सदानंद यादव ने अजगर को देखने के बाद गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। गांव के निवासी युवकों अजीत राम तिवारी, आनंद राम तिवारी, प्रमोद गौड़, आकाश तिवारी, प्रभात राम तिवारी, अभिषेक यादव, शंभू पांडेय आदि के सहयोग से अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश चौरसिया,वन रक्षक राम लखन यादव और अन्य स्टाफ के लोग अजगर को अपने साथ ले गए।
तीन नई ड्रामा सेंटर सहित 9 अस्पतालों में 10.16 करोड रुपए में आधुनिक जांच उपकरण खरीदे जाएंगे जिले में ही बेहतर इलाज की सुविधा के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सभी जरूरी उपाय कर रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट से मिनी ट्रायल को कानूनी मान्यता नहीं ऐसे पोस्ट की अभियुक्त ट्रायल के दौरान बचाव साक्षी के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नरपट्टी गांव में युवक के आत्म हत्या के मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर आत्म हत्या करने के लिए मजबूर करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग को लेकर शव को रख कर बिरोध प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण खबर फोटो मेल पर समय से
*2 गांवों में हुआ हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान का आयोजन* खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक क्षेत्र के दो गांवों में जिगिना बाबू और बदरा में हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान के तहत वृहद आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को गांव में हुए सभी विकास कार्यों तथा केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आवास योजना के लाभार्थीयों विंध्यवासिनी पत्नी श्यामा और गामा पुत्र जय मंगल को प्रमाणपत्र दिया गया। बिंदु, और गुड्डी को आयुष्मान हेल्थ कार्ड दिया गया,तथा वीरेंद्र, लालचंद, और गामा को पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री लालजी यादव भाजपा नेता अश्वनी कुमार ने सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, सहित किसानों और गरीबों के हित में निष्पक्षता के साथ योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांवों में नई सड़कें और हर घर नल योजना में सभी को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जा रही है। दिवस आधिकारी एडीओ पंचायत तनवीर अशरफ अंसारी और ग्राम पंचायत के सचिव रामपाल ने सभी लाभार्थियों के नाम गिनाए। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीएमएम अवनीश ने समूहों से जुड़कर अपने रोजगार से आय बढ़ाने की जानकारी दी। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक रणधीर राय ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी साथ ही अर्जुन सिंह, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, रविन्द्र यादव, प्रभात यादव ने लाभदायक कृषि पशुपालन और मोटे अनाज के उत्पादन भंडारण और किसानों को उनकी आय बढ़ाने के दर्जनों उपाय बताए। इस दौरान लाभार्थियों वीरेंद्र, लालचंद, गामा आदि को पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक साथ देश को पूर्ण विकसित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन में ग्रामप्रधान करूणाकर मौर्या पंचायत सहायक अमित कुमार पंचायत मित्र इंदू देवी बीसी सखी संजू देवी सहित दर्जनों ग्रामीण और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Bahraich mobile Vani reporter Abhishek Kumar Tripathi Gaye rupaidiha jiska jila Bahraich se sambandh hai tahsil hai Nanpara block navabganj Janata ki baat hai badhate hue mahangai aur kar rahe log samanon ki taskari jiski vajah se rupaidiha Kshetra mein sag sabji AVN daal chini chana ityadi kafi mahangi mil rahe Hain
Bahraich mobile Vani ke reporter Abhishek Kumar Tripathi ne Rakhi Janata ki baat ho rahi Aadhar card banvane mein kafi
*बैंक के मैनेजर पर धोखाधड़ी का लगाया जा रहा आरोप* नगर पंचायत कुरसठ मोहल्ला गौरी नगर निवासी पीड़िता लक्ष्मी देवी पत्नी संदीप कुमार ने बताया कि मल्लावां गायत्री मंदिर के बगल में स्थित बन्धन बैंक के मैनेजर सचिन वर्मा ने पीड़िता से कहा कि लोन करा लीजिए यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए ही है जिसके बाद पीड़िता के सभी कागजातों की डुप्लीकेट कांपी लेकर मैनेजर ने कहा कि पांच दिन में पीड़िता का लोन हो जाएगा किंतु सरकार की मंशा की धज्जियां उड़ाते हुए पांच महीने संबंधित अधिकारियों ने गुज़ार दिए लेकिन पीड़िता का लोन अभी तक नहीं हुआ। बैंक कर्मचारियों के द्वारा पीड़िता को फोन कर बुलाया गया जिसके बाद सर्वर डाउन की बात कहकर टालमटोल कर दिया गया जो अभी तक जारी है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।।
