Savdhani se jalayen Aag aur uska Karen upyog rupaidiha mein Aaj 26 December 2023 Aaj gas cylinder se lagi thi Aag

Out season mein lagaya Gaya gulab Ka ped kar rahe Kisan jila Bahraich ka Vikas

*नगर पंचायत कार्यालय ने छात्र छात्राओं के माध्यम से पॉलिथीन प्रयोग न करने का दिया गया, संदेश* आदर्श नगर पंचायत कुरसठ कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा पॉलिथीन(प्लास्टिक )उन्मूलन महा-अभियान ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसठ के छात्र छात्राओं के माध्यम से नगर में रैली निकाल कर दैनिक जीवन में पॉलिथीन का प्रयोग न करने का नगर वासियों को संदेश दिया तथा जयराम सिंह ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता ने भी पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली तथा नगर निवासियों से भी पॉलिथीन का प्रयोग न करने का अनुरोध किया। इस मौके पर नगर पंचायत कुरसठ कार्यालय के कर्मचारियों से विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।।

*भाजपा पिपरा मंडल ने वीर बाल दिवस को मनाया और अपनी श्रद्धांजलि किया* वीर बाल दिवस भावों से भरा जरूर है लेकिन अन्नत प्रेरणा का स्त्रोत भी है"। उन्होंने कहा वीर बाल दिवस हमें देश के सम्मान की रक्षा के लिए दस सिक्ख गुरुओं के महान योगदान और सिक्ख परम्परा के बलिदान को स्मरण किया गया। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपरा बाजार क्षेत्र के पंचायत भवन लीलाधर छपरा में 26 दिसम्बर मंगलवार को "वीर बाल दिवस" का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री मारकंडे दुबे* ने कहा कि कार्यक्रम सिक्ख धर्म के दसवें गुरू गुरू गोविन्द सिंह जी के चार सुपुत्रों जिन्हें चार साहिबजादों के नाम से जाना जाता है उनके अदम्य साहस, शौर्य, धर्म व देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए किये गये बलिदान की स्मृति में किया जाना है। चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह में से दो साहिबजादों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अत्याचारी मुगल अक्क्रान्ताओं के विरुद्ध युद्ध करते हुए वीर गति प्राप्त की। वहीं छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को अत्याचारी मुगल शासक द्वारा जीवित दीवार में चुनवा दिया गया किन्तु निर्भीक सिंह की तरह दोनों साहिबजादों ने अपने धर्म से विमुख होना स्वीकार नहीं किया। *भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार* ने कहा कि ऐसे निर्मीक अल्प आयु साहसी साहबजादों के कृत्य प्रत्येक देशवासी चाहे वृद्ध हो या बालक सभी के लिए अनुकरणीय है, वन्दनीय है व नमन करने के योग्य है। इस अवसर पर *पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र* ने अपने सम्बोधन में गुरु गोविन्द सिंह जी के चारों पुत्रों के बलिदान दिवस की स्मृति में हम सभी जन निकटस्थ गुरुद्वारे में सिक्ख धर्म की मर्यादा का पालन करते हुए आयोजित शब्द कीर्तन, जुलूस, लंगर तथा विद्यालयों में छात्रों को संगोष्ठी के माध्यम से प्रेरित करना व साहिजादों को नमन करना, गरीब व असहाय व्यक्तियों की सेवा के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वरुण राय, वरिष्ठ भाजपा नेता वैलिस्टर यादव मंडल महामंत्री रामाज्ञा चौहान मंडल उपाध्यक्ष सुनील राय मंडल मंत्री सन्देश दूबे, शैलेश मद्धेशिया, शक्ति केंद्र संयोजक हरीश पांडे भोला जायसवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी,सभी मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष राज किशोर शर्मा, द्वारिका मिश्रा, बालक पासवान, दिवाकर मिश्र सुनन्द राय, वशिष्ठ चौहान,हरीश पाण्डेय आदि मौके पर उपस्थित रहे।

अकबरपुर गांव के समीप नहर मे मिला बछड़े का शव,जांच मे जुटी पुलिस... मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना के अकबरपुर गांव के समीप नहर मे एक बछड़े का शव मिला है,जिसका गला कटा व जबड़ा फटा हुआ बताया जा रहा है,जिसको लेकर क्षेत्र लोग विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं,वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने मे जुट गई है।

।। ।। जल निकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।। कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम सभा पचार ,छोटा टोला ,के ग्रामीणों ने नाली के गंदा पानी के जल जमाव को लेकर मंगलवार को गांव में प्रदर्शन करने के बाद एस डी एम व्यास नारायण उमराव को ज्ञापन सौप कर जल जमाव के निकासी की समस्या को दूर करने की मांग किया। ग्राम सभा पचार छोटा टोला के ग्रामीण विजय, गुड्डू, पन्ने साहनी, जगदीश साहनी ,गोपाल साहनी, कुंती, शिवसागर ,दिलीप साहनी ,राधेश्याम, रंजीत साहनी ,सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पहले गांव में जल जमाव स्थल पर प्रदर्शन किया इसके बाद तहसील पहुच एसडीएम को ज्ञापन सौप कर समस्या को दूर करने की मांग किया। इन लोगों का कहना था कि हम लोगों के घरों की पानी की निकासी को लेकर नाली की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है जिसके चलते घरों का पानी सड़क पर फैलता है जिसके चलते हर समय जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। जल जमाव के चलते स्कूली बच्चे आए दिन गिरने के चलते चोटिल हो जाते हैं और जिसके चलते संक्रमण फैलने का भी डर सताता रहता है जल निकासी के लिए गांव में बंजर की भी जमीन उपलब्ध है लेकिन व्यवस्था नहीं किया जाता है। मांगो का ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने यथाशीघ्र जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की धूमधाम मनाई जयंती* बीजेपी कार्यालय बाला जी गेस्ट हाउस में भारत रत्न बीजेपी के संस्थापक पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत परम श्रद्धेय अटल बिहारी जी की जयंती पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई जिसमे मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह, महामंत्री शैलेंद्र सिंह ,महामंत्री प्रमोद गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, विनोद कुशवाहा, बालगोविंद गुप्ता,डा0 नीरज गुप्ता,नरसिंह वर्मा , दीपू सिंह ,बूथ प्रमुख संजय प्रजापति, संदीप प्रजापति, मोहन गुप्ता, बृजेश राठौर, दिवाकर राठौर आदि लोग उपस्थित रहे। आप को बताते चलें कि भारतरत्न से सम्मानित प्रखर विद्वान, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (25/12/1924 16/08/2018) जी की जन्मजयंती पर कोटि कोटि नमन वे हिन्दी कवि,पत्रकार व एक प्रखरवक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर_अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।।

*"विकसित भारत संकल्प यात्रा" कार्यक्रम का हुआ आयोजन* केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा अंतिम पायदान के व्यक्ति तक जनहित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारम्भ "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के क्रम में लोकसभा मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने ग्राम पंचायत सौहार व रूद्दीखेड़ा में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तमाम लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर सांसद अशोक रावत ने क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान करना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों एवं वर्ष 2047 तक संभावित विकास सम्बन्धित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह, सौहार ग्राम प्रधान विजय कुमार शुक्ला,सहाब्दा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी व भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

*"पिलखना उसरहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा* विकास खंड माधौगंज के खंड विकास अधिकारी संजय सिंह दोहरे व उसरहा पिलखना के ग्राम प्रधान चंद्र किशोर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान करना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों एवं वर्ष 2047 तक संभावित विकास सम्बन्धित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय सिंह दोहरे खण्ड विकास अधिकारी, समाजसेवी रमाकांत पाल सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी व भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वाराणसी, अयोध्या और मथुरा में अब मंदिरों के पास नहीं कर पाएंगे ये काम, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश