Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

संतकबीरनगर।   सोमवार को नेशनल हाईवे टेमा रहमत स्थित  अमेरिकन हास्पिटल का पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक डा. मुहम्मद अयूब ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूरे पूर्वांचल में सभी सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल नहीं है। विश्व स्तरीय 300 बेड युक्त अस्पताल में सभी रोगों का उपचार विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा 24 घंटे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में क्रिटिकल केयर,ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी,एनआईसीयू,पीआईसीयू,फार्मेसी,एंबुलेंस, सीटी स्कैन, एमआरआई, ब्लड बैंक,डायलिसिस, स्पेशल निउनाटाल वेंटीलेटर, डिलीवरी फैसल्टी, एक्स-रे आदि सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अस्पताल की संतकबीरनगर जनपद को बड़ी ही सख्त जरूरत थी।  इस अवसर पर मुहम्मद इरफान,मुहम्मद अहमद,गौहर अली खान,सैयद फिरोज अशरफ,सैयद निजाम अशरफ,तुफेल अहमद,हाजी बशीर अहमद,मौलाना मोहम्मद हुसैन,जावेद अख्तर,तुफेल अहमद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आज का मौसम, भयंकर कोहरा छाया होने से कड़ाके की ठंड बढ़ी

बताते चले की उत्तर प्रदेश के कई चीनी मिलों में से एक अकबर पुर मिझौडा है। मिल कर्मचारी विगत वर्ष ( 2022/2023) अप्रैल माह में बुवाई पश्चात गन्ने सर्वे किया 0238 किस्म की प्रजाति, आज वही गन्ने की किस्म को सामान्य प्रजाति के नाम से काट दिया। आज वह गन्ना किसानों की स्थिति है की उपरोक्त गन्ने को ले कर सेंटर से मिल गेट को लेकर जाता है तो उसे बदसलूकी के साथ वापस कर दिया जाया है। ऐसे में किसान थका हारा औने पौने दामों में गुड़ क्रेशर आदि पर विवश हो कर बेचने को है मजबूर।अयोध्या मोबाइल वाणी से दुर्गा सिंह

Transcript Unavailable.

खेती की लागत को कम करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें कई तरह से प्रयास कर रही है। अगर खेती में सिंचाई की उचित व्यवस्था हो तो किसान की कमाई तेजी से बढ़ सकती है। देश के अधिकांश किसान सिंचाई के लिए डीजल पंप का इस्तेमाल करते हैं जिनसे खेती की लागत अधिक आती है क्योंकि डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में किसानों को सिंचाई लागत को कम करने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (प्रधानमंत्री-कुसुम योजना) संचालित है। लाखों किसान पीएम कुसुम योजना के माध्यम से सब्सिडी पर सोलर पंप प्राप्त कर चुके हैं। अब पीएम कुसुम योजना में एक अहम अपडेट सामने आया है केंद्र सरकार ने इस योजना को 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं 74 हजार किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप देने की प्रक्रिया पर राज्य सरकार ने काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा हर खेत तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बड़ी-बड़ी सिंचाई योजनाओं पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च कर किसानों के लिए अच्छे दिन लाने की कवायद जारी है। पीएम कुसुम योजना भी किसानों के बीच एक लोकप्रिय योजना है। इस योजना के माध्यम से किसान मात्र 10 प्रतिशत राशि खर्च कर अपने खेत में सोलर पंप सेट स्थापित कर सकता है। पीएम कुसुम योजना में सब्सिडी पर सोलर पंप लगाने पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 30-30 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। जबकि 30 प्रतिशत लोन बैंक से मिलता है। किसान को अपनी जेब से मात्र 10 प्रतिशत राशि खर्च करनी पड़ती है। अब सरकारी सब्सिडी पर सोलर पंप का लाभ उत्तरप्रदेश के किसानों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के किसानों को पीएम कुसुम योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों के निर्देश दिए हैं। हाल ही आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-2023 तक 51 हजार से अधिक किसान पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप अपने खेतों में लगवा चुके हैं। इससे किसानों की सिंचाई लागत में कमी आई है। उन्हें रात के समय सिंचाई करने की समस्या से निजात मिली है। वहीं जलवायु परिवर्तन के तहत कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आ रही है। अब उन्होंने मिशन मोड के तहत पीएम कुसुम योजना को संचालित कर अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2023-24 में 30 हजार तथा वर्ष 24-25 में 44,250 सोलर पंप अनुदान पर देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन दो सालों में कुल 74 हजार 250 सोलर पंप सब्सिडी पर दिए जाएंगे। उत्तरप्रदेश के किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत इस बाद ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है। योजना की लोकप्रियता को देखकर राज्य सरकार अपना अनुदान बढ़ाने पर विचार कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान योजना का लाभ उठा सकें। पीएम कुसुम योजना पर केंद्र व राज्य सरकार 30-30 प्रतिशत सब्सिडी देती है। जिससे किसान को 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। वहीं कई राज्यों में राज्य सरकार 30 प्रतिशत से ज्यादा की सब्सिडी दे रही है। अगर योगी सरकार सोलर पंप पर सब्सिडी बढ़ाती है तो इससे किसानों को ज्यादा लाभ पहुंचेगा। अगर किसान पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना करते हैं तो उन्हें कई फायदे मिलते हैं। किसान अपनी बंजर भूमि पर सोलर पंप की स्थापना करवा सकता है। किसान बिजली बिल, डीजल पेट्रोल के खर्चे से मुक्त हो सकता है। सोलर पंप से अपने घर के लिए भी बिजली प्राप्त कर सकता है। बिजली से चलने वाले पंप को सोलर ऊर्जा से चलाकर बिजली खर्च को बचा सकता है। बिजली आपूर्ति का इंतजार किए बिना दिन के समय सिंचाई कर सकता है। अतिरिक्त बिजली को डिस्कॉम को बेचकर हर साल कमाई कर सकता है। एक एकड़ भूमि से 60 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए की आय प्राप्त कर सकता है। सोलर प्लांट 25 साल की लंबी अवधि के लिए लगाए जाते हैं। किसान सोलर प्लांट स्वयं या डेवलपर को जमीन पट्टे पर देकर लगवा सकता है। सोलर प्लांट लगवाने के लिए जमीन विद्युत सब स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए। पीएम कुसुम योजना के संबंध में एक नया अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने इस योजना को 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है। इस समयावधि के दौरान 10 हजार मेगा वाट के सोलर एनर्जी प्लांट और 14 लाख ऑटोमेटिक सोलर पंप स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार योजना के तहत निर्धारित कृषि कार्यों के लिए 34422 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यहां आपको बता दे कि सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना किसानों की बंजर, परती, चारागाह, दलदली और कृषि योग्य भूमि पर की जाएगी। ये प्लांट किसान, सौर ऊर्जा डेवलपर, सहकारी समितियों,पंचायतों और किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत मंत्री आरके सिंह ने 21 दिसंबर को लोकसभा में एक लिखित जवाब के दौरान पीएम कुसुम योजना की अवधि बढ़ाने की जानकारी दी थी।

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुही विकास खण्ड के सभी गांवों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के द्वारा पौष्टिक आहार से सम्बंधित स्टाल लगाकर छोटे बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को समयानुसार पौष्टिक आहार लेने की जानकारी देकर उन्हें और उनके परिजनों को जागरूक किया जा रहा हैं।

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुही विकास खण्ड के गांव अमवा बुजुर्ग में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने राष्ट्र से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।

तमकुहीराज, कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही (तमकुहीरोड) के मुख्य मार्किट वार्ड संख्या 12 पटेल नगर में स्थित विपिन वर्मा पुत्र रामाशीष वर्मा के कपड़ों के शोरूम फैशन वर्ल्ड की दुकान में भोर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। आग के लपटों को देख आसपास के व्यपारियों की सांस भी रुक गयी। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड के कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी के दुर्घटना में लाखों रुपये के कपड़ें जल कर राख हो गये हैं। मौके पर पहुँचे तमकुहीराज के तहसीलदार चंदन शर्मा ने जले दुकान को देखा और व्यपारी से बात करने के बाद 20 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कहीं।