तमकुहीराज, कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही (तमकुहीरोड) के मुख्य मार्किट वार्ड संख्या 12 पटेल नगर में स्थित विपिन वर्मा पुत्र रामाशीष वर्मा के कपड़ों के शोरूम फैशन वर्ल्ड की दुकान में भोर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। आग के लपटों को देख आसपास के व्यपारियों की सांस भी रुक गयी। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड के कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी के दुर्घटना में लाखों रुपये के कपड़ें जल कर राख हो गये हैं। मौके पर पहुँचे तमकुहीराज के तहसीलदार चंदन शर्मा ने जले दुकान को देखा और व्यपारी से बात करने के बाद 20 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कहीं।
