शक्तिपीठ कड़ाधाम में आयोजित हो रही श्री मद्भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को आचार्य त्रिभुवन नंदन महाराज ने भक्त प्रह्लाद के जन्म व उनके जीवन के बारे में बताया की भक्त प्रह्लाद दैत्य कुल में जन्म लिये थे।दैत्य कुल में जन्म लेने के पश्चात भी भक्त प्रह्लाद भगवान विष्णु की भक्ति में हमेशा लीन रहते थे! जिसके कारण आज तक उनका नाम भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्तों के रूप में माना जाता है।उनका पिता हिरण्यकश्यप भगवान ब्रह्मा से मिले वरदान के फलस्वरूप अति-शक्तिशाली हो चुका था। इसी अहंकार में उसने विष्णु को भगवान मानने से मना कर दिया और स्वयं को भगवान की उपाधि दे दी। तीनों लोकों में जो कोई भी विष्णु की पूजा करता, वह उसे मरवा डालता किंतु जब उसने अपने स्वयं के पुत्र को ही विष्णु भक्ति में लीन देखा तो क्रोध की अग्नि में जलने लगा।उसने अपने पांच वर्ष के छोटे से पुत्र प्रह्लाद को मारने की कई बार चेष्ठा की लेकिन हर प्रयास असफल सिद्ध हुआ। ! आचार्य त्रिभुवन नंदन महाराज ने बताया की एक दिन जब हिरण्यकश्यप प्रह्लाद के ऊपर अत्याचार कर रहा था तब भगवान ने नृसिंह का अवतार धारण कर हिरण्यकश्यप का वध कर डाला।
Transcript Unavailable.
राम मंदिर निमंत्रण
*आखिर कहां गए कांटे गए सरकारी हरे पेड़ों की लकड़ी* माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अटवाअली मर्दानपुर गांव स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक के समीप रजबहा माइनर के किनारे खड़े दर्जनों हरे भरे पेड़ चोरी से काट लिए गए थे लगभग 15 दिन बीत गए हैं अभी तक किसी भी विभाग ने काटी गई वेस कीमती लकड़ी का पता नहीं लगाया है वहीं किसके आदेश पर हरे भरे पेड़ों पर आरा चलाया गया इसकी भी जवाब देही अभी तक नहीं हो पाई है ग्रामीणों की माने तो बिना किसी के आदेश व नीलामी की कार्रवाई पूरी किए अवैध तरीके से दर्जनों पेड़ काट डाले गए हैं लकड़कट्टों ने यह काम कुछ लोगों के साथ मिलकर किया है इनके खिलाफ पुख्ता कार्रवाई की जाए वन विभाग के बीट दरोगा शिव मिलन शुक्ला का कहना है कि वन विभाग ने कार्रवाई की है नहर विभाग व राजस्व विभाग ने अभी तक क्या कार्रवाई की है उनके संज्ञान में नहीं है थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार व कुरसठ चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि अभी तक किसी भी विभाग की ओर से तहरीर तक नहीं आई है सरकारी जमीन पर खड़े हरे पेड़ों का चोरी से हुए कटान को लेकर जानकारी तक नहीं हो पाई है थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध तरीके से काटे गए पेड़ कटान के विषय में जांच कराएंगे *पेड़ काटते गए लकड़ी मौके से गायब होती रही* ग्रामीणों की माने तो 15 दिन पूर्व रजबहा माइनर के किनारे खड़े हर-भरे पेड़ों का कटान होता रहा लकड़ी मौके से गायब होती रही ,कहां गई इस बात का पता नहीं चल पाया है पेड़ों के काटने के बाद उजाड़ जैसा नजर लग रहा है ग्रामीणों की मांग है कि अवैध तरीके से लकड़ी कटान में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।।
हुबलाल इंटर कालेज में आयोजित सचल विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने जाना दैनिक जीवन में मशीनों का उपयोग
नगर पालिका परिषद भरवारी के गौरा रोड़ हुबलाल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आगमन हुआ। जिसके माध्यम से विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं तथा शिक्षक गणों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया गया। हुबलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी तथा विज्ञान शिक्षकों द्वारा सभी छात्रों को सचल विज्ञान लैब में प्रदर्शित किये गए मॉडलों को विस्तार से समझाया गया। सचल विज्ञान लैब में प्रदर्शित वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोगों जैसे सरल मशीन , पेट्रोल इंजन , विद्युत मोटर जैसे अन्य दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाले उपकरणों की क्रिया विधि को बड़े ही सरल रूप में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बच्चों ने दैनिक जीवन में मशीनों का उपयोग कैसे होता है ये बाखूबी जाना। लखनऊ से आई सचल विज्ञान प्रदर्शनी वैन के टीम प्रमुख संगम सिंह ने बताया कि यह सचल विज्ञान प्रदर्शनी बीते 11 दिसम्बर को लखनऊ से रवाना हुई है और यह 12 जनवरी तक इसी तरह जनपद के विभिन्न स्कूलों में घुमाई जायेगी और दैनिक जीवन में मशीनों की उपयोगिता पर स्कूली बच्चों को जागरुक करेगी।
*नमो नमो मोर्चा ने भाजपा की नीतियों के बारे में दी जानकारी* नमो नमो मोर्चा भारत एक राष्ट्रीय सामाजिक संगठन है जोकि बराबर कई सालों से समाज के लिए कार्य कर रहा है जिसका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का है इसी के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास नमो नमो मोर्चा कर रहा है इसी संबंध में आज माधौगंज ब्लॉक कार्यालय पर कई लोगों की समस्या का समाधान किया गया जिसमें तीन लोगों के परिवार पति-पत्नी के आपसी विवाद को आपसी समझौता करके विवाद खत्म किया गया,, और पति-पत्नी एवं परिवार की आपसी समझौते से तीनों जोड़ों को आपस में मिलजुल कर एक साथ रहने की सलाह दि गई सभी लोग पुराना विवाद खत्म करके एक दूसरे के गले मिलकर हंसी-खुशी अपने-अपने घर गए।इस मौके पर उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री ठाकुर नितेश सिंह राणा,प्रदेश प्रवक्ता मनीष तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक प्रभास कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।।
*माइनर फटने से किसानों की फसलें हुईं जलमग्न,वर्षो से नही हुई माइनर की सफाई, गुस्से में किसान* माधौगंज विकास खंड के गांव गौतरा में शारदा नहर का माइनर कई दिनों से फटा चल रहा है। जिसके कारण किसानों की फसलें जलमग्न होकर नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई हैं। खेतों में पानी भर जाने के कारण किसान माइनर को बांध पाने में सक्षम नही हो पा रहे हैं। अभी तक विभाग के असफरों की नींद नही टूट सकी है। किसानों ने बताया कि माइनर की सफाई कई वर्षों से नही करवाई जा रही है जिसके कारण समस्या बनी रहती है। वर्ष में एक या दो बार फसलें जलमग्न हो जाती हैं और किसान दो- दो दाने को मोहताज होने को मजबूर हो जाते है। क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार नहर विभाग के जिम्मेदारों को माइनर सफाई की समस्या से अवगत कराया गया जिसके बावजूद राहत नही मिल पाई है। ओम प्रकाश, सुभाष चंद्र, राम कुमारी, राकेश ,अशोक कनौजिया, रविंद्र कुमार, राम सागर ,जगदीश ,सतीश, सुधीर अवस्थी, अंबिका ,हरिनाम ,कमल किशोर, वेद प्रकाश ,भल्ला, मोनू पटेल, शोबरन ,अनिल अवस्थी, छेड़ा शैलेंद्र शीलू ,रेनू, श्याम बिहारी, रामानंद द्विवेदी आदि किसानों ने विधिवत सफाई के साथ बांध को दुरुस्त कराएं जाने की मांग की है।।
विद्यालयों के वाहनों में सीसी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के दिए गए आदेश
आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत दूसरा झुलसा औंग,फतेहपुर । औग थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में पानी लगाए एक किसान की मौत हो गई वहीं दूसरा किसान बुरी तरह झुलस गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आशापुर मजरे बेनीखेड़ा निवासी कैलाश पुत्र छोटेलाल 45 वर्ष अपने किसान साथी चिनका पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम खदरी थाना चांदपुर के साथ देनहा में लेकर खेती करते हैं। बीती रात बेरीनारी के निकट कपूरफार्म के खेतों में दोनों किसान अपने पम्पिंग सेट से पानी लगाए हुए थे। अचानक मौसम खराब हुआ तो दोनों लोग खेत पर बनी घासफूस की मड़ैया में आ गए । जहां पर आकाशीय बिजली गिरी और दोनों किसान बुरी तरह से झुलस गए ,बेरीनारी निवासी देशराज को पता चला तो किसी तरह दोनों को हैलट अस्पताल कानपुर पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने किसान कैलाश को मृतक घोषित कर दिया, दूसरे घायल किसान चिनका को इलाज हेतु भर्ती किया गया। पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल जैसे ही मृतक के परिवार में घटना की सुचना पहुंची तो मृतक की मां बीरमती 70 वर्ष पत्नी सुधा 42 वर्ष पुत्री रेशमा 20 वर्ष बीना 16 वर्ष रीना 14 वर्ष ज्योति 10 वर्ष पुत्र सूरज 18 वर्ष व माधव 7 वर्ष का रो रोकर बुरा हाल हो गया । पूरा परिवार अपने आप को अनाथ महसूस कर रहा है। कैसे मिलेगा किसान की मौत पर मिलता है मुआवजा’ ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव तथा ग्रामीणों के बीच चर्चा रही की यदि खेत उपरोक्त के नाम होते तो किसान बीमा योजना के अन्तर्गत परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकती थी लेकिन खेत किसी और के नाम हैं सरकार की नजरों में खतौनी धारक ही किसान होते हैं।
पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार फतेहपुर। जहानाबाद पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा न्यायालय। जहानाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त धर्मेंद्र निषाद पुत्र रामकरण निवासी ग्राम कलाना थाना जहानाबाद फतेहपुर को कलाना में अभियुक्त के घर से प्रातः लगभग 7रू00 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जारी वारंट की धारा 354, 325, 504 आईपीसी से संबंधित कार्यवाही बाद न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
