ग्राम पंचायत अभयपुर में 22 लाख खर्च फिर भी नालियां चोक औंग, फतेहपुर। मलवां विकासखंड की ग्राम पंचायत में अब तक करीब 22 लाख रूपए खड़ंजा व नाली निर्माण में खर्च कर दिए गए हैं फिर भी जरा सी बरसात होने पर गांव में दिखाई गई या खर्च की गई विकास के नाम पर धनराशि व्यर्थ साबित हो जाती है। ज्ञात हो कि बीती रात में हुई माध्यम बारिश से अभयपुर की नालियां जाम रहीं और रास्ते दलदल में तब्दील हो गए । जबकि अभिलेखों के मुताबिक खड़ंजा व नाली निर्माण में 18 लाख 82 हजार 5 सौ 25 रुपए तथा ग्राम पंचायत की सफाई के नाम पर 3 लाख 40 हजार 3 सौ 72 रुपए आहरित किए जा चुके हैं फिर भी जल निकासी न होने से गन्दगी भरे रास्ते विकास कार्यों की पोल खोलने लगते हैं।
शटरिंग मिस्त्री की बंगलौर में करंट से मौत औंग, फतेहपुर। औग थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ाहार निवासी प्रदीप कुमार पासवान के घर में गत दिवस उनके बेटे के मृत्यु की सूचना आई तो परिवार में कोहराम मच गया। बताते चले कि उक्त गांव निवासी अभिषेक 22 वर्ष रोजी रोटी कमाने के लिए मजदूरों की टोली के साथ बंगलौर गया था जहां पर 33 केवी का करेंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई है।परिवार के लोग शव के आने का इन्तजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय हो कि इस गांव के करीब 40 लोग बंगलौर में काम करते हैं।
परिजनों की डाँट से क्षुब्ध युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में युवती ने परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनो ने तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी विजय प्रकाश की 18 वर्षीय पुत्री प्रिया देवी को घर में किसी बात को लेकर परिजनों ने डाँट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका एलाज कर रहे है।
नीम के पेड़ से टकराई बाईक,एक की मौत एक घायल फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के सहली गाँव के समीप कोहरे के चलते बाइक सवार नीम के पेड़ से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार एक कि मौत हो गई वही दूसरा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रावतपुर गाँव निवासी स्व. राम चन्द्र का 27 वर्षीय पुत्र दीपू व परिवारिक बहनोई गौरी गाँव निवासी प्रमोद का 27 वर्षीय पुत्र गोलू दोनो बाइक पर सवार होकर बीती शाम थाना क्षेत्र के सहली गाँव गए थे। जैसे ही सहली गाँव से आगे बढ़े तभी कोहरा अधिक होने की चलते रोड किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गए। जिसमे दीपू की मौके पर मौत हो गई और गोलू घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवा दिया।
घर के बाहर खेल रहे बालक की वाहन से कुचल कर मौत फतेहपुर। जाहनबाद थाना क्षेत्र के बंथरा गाँव में घर के बाहर खेल रहे बालक को चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। जिसकों परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बंथरा गाँव निवासी अजय कुमार यादव का 9 वर्षीय पुत्र तन्मय यादव घर के समीप खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन नें उसको रौंद दिया। जिससे बालक तन्मय गम्भीर रूप से घायल हो गया तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त उसको इलाज के लिए जाहनबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना करने वाले चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।
सीज मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाई साइकिल व बाइक फतेहपुर। सीज मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नई साईकिल व मोटर लेकर हुए फरार फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा की रहने वाली राजदा पत्नी राजू ड्राइवर उर्फ सफातउल्ला ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि वह सैय्यदवाड़ा में किराए के मकान में रह रही है। जिसका विवाद मकान मालिक से चल रहा है। जिसके तहत उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा 20 नवंबर को आदेश पारित करते हुए प्रार्थिनी के कब्जे वाले मकान को मय सामान कुर्क करने के बाद सरकारी ताला थाना कोतवाली पुलिस की देखरेख में बंद करवाया गया। जिसकी अपील प्रार्थिनी ने जिला जज फतेहपुर के यहां दाखिल किया है। जिसमें न्यायालय के यहां अग्रिम तिथि 11 जनवरी है।इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उनके पति को मोहल्ले के लोगों द्वारा 31 दिसंबर को जानकारी दी गई कि उनके घर का पानी बह रहा है। जब प्रार्थिनी के पति मकान के सामने रहने वाले लोगों के साथ कुर्क मकान को बाहर से देखा तो मौके पर दरवाजे के बगल में लगी खिड़की को धक्का देकर खिड़की का दरवाजा खोला गया तो प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उनके पति द्वारा पुत्र के लिए ली गई नई साइकिल की जगह एक पुरानी साइकिल खड़ी हुई है।वहीं पानी की मोटर भी गायब है। जिस कारण पानी बह रहा था। इस दौरान मोबाइल से 1076 हेल्पलाइन पर कॉल किया गया तथा वहां से डायल 112 की पुलिस मौके पर आई तथा निरीक्षण किया वहीं पड़ोस के मकान की छत से झांक कर देखा गया की प्रार्थिनी के कमरे का ताला लगा हुआ है कुंडी टूटी हुई है तथा किचन का ताला भी टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि डायल 112 की पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी भी की गई। इस दौरान प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि उनके कमरे का ताला तोड़कर और भी सामान चोरी किया गया होगा। जिलाधिकारी से उक्त कमरे की तहकीकात करवाकर सामान की जांच करवाए जाने के मांग की गई और अगर और भी सामान गायब है तो सामान गायब करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय और गायब सामान दिलवाया जाये। हालांकि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब मकान सीज है तो फिर चोरों के हौसले कैसे इतने बुलंद हो गए की सामान चोरी हो गया। लिहाजा उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई की मांग किया।
देश की प्रथम महिला शिक्षिका सवित्री बाई फुले की मनाई जयंती फतेहपुर। संयुक्त सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में पटेल सेवा संस्थान फतेहपुर में सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गयी। जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार (पूर्व शिक्षक) ने किया एवं मुख्य अतिथि के रुप में प्रधान ललित सैनी (जिलाध्यक्ष अ भा श्री माली महासभा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा अमित पाल (जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी) ने किया। कार्यक्रम को शिवकुमार लोधी, लालदेवेंद्र पटेल, बुद्धराज धाकडी, एड वीरेंद्र सिंह यादव, राकेश प्रजापति ने सम्बोधित करते हुए माता सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए फुले जी द्वारा शिक्षा, बाल विवाह, शती प्रथा जैसी अमानवीय प्रथावों को बंद कराने के लिए किये गये संघर्षाे आंदोलनों के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से शुशील कुमार, शैलेश कुमार, अखिलेश पटेल, ब्रजकिशोर , अखिलेश चंद्र, मनोज प्रकाश, फूल सिंह मौर्य, मनोज प्रकाश, अरुण कुमार, फूल सिंह लोधी, एड संदीप माली, अनिल कुमार, शत्रुघन लाल, दिनेश शर्मा, दुर्गेश निषाद , दिलीप पाल आदि लोग उपस्थित रहे
अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के अध्यक्ष बने गोपाल फतेहपुर। जनपद के गोपाल को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ईएसओ का प्रदेश अध्यक्ष नव वर्ष पर नियुक्त किया गया द्ययह नियुक्ति का उद्देश्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं नीति आयोग भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ईएसओ इंडिया के समस्त संरक्षक मंडल ईएसओ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में संगठन के व्यापक विस्तार कार्यक्रम को संचालित करते हुए ईएसओ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल याग्निक एवं राजकुमार चक्रवर्ती के द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गोपाल जी नियुक्त किया गया है वही इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त गोपाल जी ने कहा की मैं इस संगठन के माध्यम से हम समाज में एक नई क्रांति लायेंगे हम गरीबों, दलितों,पिछड़ों और सभी जन मानस की आवाज को आगे तक ले जाकर उनकी समस्या के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज बनेंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
