सीज मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाई साइकिल व बाइक फतेहपुर। सीज मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नई साईकिल व मोटर लेकर हुए फरार फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा की रहने वाली राजदा पत्नी राजू ड्राइवर उर्फ सफातउल्ला ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि वह सैय्यदवाड़ा में किराए के मकान में रह रही है। जिसका विवाद मकान मालिक से चल रहा है। जिसके तहत उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा 20 नवंबर को आदेश पारित करते हुए प्रार्थिनी के कब्जे वाले मकान को मय सामान कुर्क करने के बाद सरकारी ताला थाना कोतवाली पुलिस की देखरेख में बंद करवाया गया। जिसकी अपील प्रार्थिनी ने जिला जज फतेहपुर के यहां दाखिल किया है। जिसमें न्यायालय के यहां अग्रिम तिथि 11 जनवरी है।इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उनके पति को मोहल्ले के लोगों द्वारा 31 दिसंबर को जानकारी दी गई कि उनके घर का पानी बह रहा है। जब प्रार्थिनी के पति मकान के सामने रहने वाले लोगों के साथ कुर्क मकान को बाहर से देखा तो मौके पर दरवाजे के बगल में लगी खिड़की को धक्का देकर खिड़की का दरवाजा खोला गया तो प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उनके पति द्वारा पुत्र के लिए ली गई नई साइकिल की जगह एक पुरानी साइकिल खड़ी हुई है।वहीं पानी की मोटर भी गायब है। जिस कारण पानी बह रहा था। इस दौरान मोबाइल से 1076 हेल्पलाइन पर कॉल किया गया तथा वहां से डायल 112 की पुलिस मौके पर आई तथा निरीक्षण किया वहीं पड़ोस के मकान की छत से झांक कर देखा गया की प्रार्थिनी के कमरे का ताला लगा हुआ है कुंडी टूटी हुई है तथा किचन का ताला भी टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि डायल 112 की पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी भी की गई। इस दौरान प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि उनके कमरे का ताला तोड़कर और भी सामान चोरी किया गया होगा। जिलाधिकारी से उक्त कमरे की तहकीकात करवाकर सामान की जांच करवाए जाने के मांग की गई और अगर और भी सामान गायब है तो सामान गायब करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय और गायब सामान दिलवाया जाये। हालांकि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब मकान सीज है तो फिर चोरों के हौसले कैसे इतने बुलंद हो गए की सामान चोरी हो गया। लिहाजा उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई की मांग किया।
