आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत दूसरा झुलसा औंग,फतेहपुर । औग थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में पानी लगाए एक किसान की मौत हो गई वहीं दूसरा किसान बुरी तरह झुलस गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आशापुर मजरे बेनीखेड़ा निवासी कैलाश पुत्र छोटेलाल 45 वर्ष अपने किसान साथी चिनका पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम खदरी थाना चांदपुर के साथ देनहा में लेकर खेती करते हैं। बीती रात बेरीनारी के निकट कपूरफार्म के खेतों में दोनों किसान अपने पम्पिंग सेट से पानी लगाए हुए थे। अचानक मौसम खराब हुआ तो दोनों लोग खेत पर बनी घासफूस की मड़ैया में आ गए । जहां पर आकाशीय बिजली गिरी और दोनों किसान बुरी तरह से झुलस गए ,बेरीनारी निवासी देशराज को पता चला तो किसी तरह दोनों को हैलट अस्पताल कानपुर पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने किसान कैलाश को मृतक घोषित कर दिया, दूसरे घायल किसान चिनका को इलाज हेतु भर्ती किया गया। पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल जैसे ही मृतक के परिवार में घटना की सुचना पहुंची तो मृतक की मां बीरमती 70 वर्ष पत्नी सुधा 42 वर्ष पुत्री रेशमा 20 वर्ष बीना 16 वर्ष रीना 14 वर्ष ज्योति 10 वर्ष पुत्र सूरज 18 वर्ष व माधव 7 वर्ष का रो रोकर बुरा हाल हो गया । पूरा परिवार अपने आप को अनाथ महसूस कर रहा है। कैसे मिलेगा किसान की मौत पर मिलता है मुआवजा’ ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव तथा ग्रामीणों के बीच चर्चा रही की यदि खेत उपरोक्त के नाम होते तो किसान बीमा योजना के अन्तर्गत परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकती थी लेकिन खेत किसी और के नाम हैं सरकार की नजरों में खतौनी धारक ही किसान होते हैं।