पत्नी के मायके से नहीं आई तो चौकीदार ने घर में लगाई आग
राजभर के सुरक्षा गार्ड्स पर पीजीआई में एफआईआर दर्ज
अयोध्या में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1111 शंखों की ध्वनि से गुंजायमान होगा अयोध्या
जखनियां। स्थानीय कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसके चलते बकायेदारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान जेई प्रेमचंद ने बड़े बकाएदारों से 40 हजार रूपए के बकाए की वसूली की। साथ ही जमा न करने पर 10 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। जेई ने कहा कि 16 जनवरी तक किसी भी हाल में बिल जमा कर दें, अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस मौके पर विशाल सिंह, सुनील, अजीत आदि रहे।
सैदपुर। थानाक्षेत्र के डहन मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सीएचसी लाया गया, जहाँ से रेफर कर दिया गया। वहीं मौके से बोलेरो भी फरार हो गया। दौलतपुर निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र कुमार पुत्र मुसाफिर बाइक से सैदपुर आ रहा था। तभी डहन मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने सैदपुर में उसके लिए घेरेबंदी की, लेकिन उसके पहले ही किसी और मोड़ से बोलेरो फरार हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।
गाजीपुर। आगामी 10 जनवरी यानी बुधवार को 132 केवी अंधऊ व 220 केवी गाजीपुर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से साढ़े 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। तलवल के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि तलवल स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मेन बस का अनुरक्षण कार्य किए जाने के चलते अंधऊ से संबंधित 33 केवी के फीडर सहित प्रकाश नगर, रौजा, लोटन इमली, पीर नगर, महाराजगंज, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। रेलवे व सेल एग्री कमाडिटीज लिमिटेड में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि विशेष परिस्थितियों में समय परिवर्तन भी हो सकता है।
एसएनसीयू में भर्ती नवजात की मौत सर्दी के बीच नवजात बच्चे तेजी से निमोनिया का हो रहे शिकार
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को काशी के नाविक राम उत्सव मनाएंगे। इस दौरान पर्यटक व श्रद्धालु गंगा में मुफ्त नौकायन कर सकेंगे। नाविक 500 सौ नाव एव गाजे-बाजे के साथ निषाद राज व प्रभु श्रीराम की झांकी निकालेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2024 के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय मतदाता दिवस समारोह की तैयारियां की जा रही है। जिसके क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम’’ (Nothing like voting, I vote for sure) है। 25 जनवरी 2024 को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2024 की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। 23 जनवरी 2024 को एक वॉकथॉन एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन भव्यता एवं मतदाता जागरूकता के साथ आयोजित किया जाये। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इंदिरागांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में एन०एस०एस०, स्काउट एण्ड गाइड, नेहरू युवा केन्द्र, एन०सी०सी० द्वारा आयोजन स्थल पर रंगोली, मेहंदी, पेन्टिंग आदि प्रतियोगिता तथा स्टॉल लगाया जाये।
सोमवार को मलिहाबाद एसडीएम मीनाक्षी पांडे ने तथा मौजूद क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल ने बेसहारा, गरीबों, जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील सभागार में कंबल वितरण किया। कंबल पाकर गरीबों ने उनका आभार व्यक्त किया।
