मलिहाबाद तहसील पहुंचकर क्षेत्र के समस्त कोटेदारों ने चार सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम मीनाक्षी पांडे को ज्ञापन सोपा है। कोटेदारों ने बताया कि जैसे हरियाणा, दिल्ली, गोवा, केरल आदि राज्यों में प्रति कुंतल पर 200 से 250 रुपए लाभांश योजना लागू है इस तरह उत्तर प्रदेश में भी लागू होनी चाहिए। कोटेदारों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मात्र ₹90 प्रति कुंतल ही लाभांश मिल रहा है जबकि महंगाई को देखते हुए लाभांश बढ़ाने के साथ ही सभी कोटेदारों व उनके आश्रितों को जीवन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए यह मांगे उन्होंने रखी हैं। इन मांगों को पूरा कराने का श्वसन मलिहाबाद एसडीएम ने दिया है।
लखनऊ हरदोई बॉर्डर से निकले बहता नाले में दो दिन पूर्व जहरीला पानी आ गया था जिसके कारण भारी तादात में नाले की मछलियों की मौत हो गई थी। मछलियां पानी में उतराता देख ग्रामीणों ने द्वारा इसकी चर्चा क्षेत्र में फैल गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद खबर प्रसारित हुई। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने बेहता नाले के पानी को जांच के लिए भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
breking news
योगी सरकार में अनुसूचित जाति की युवतियां सुरक्षित नहीं है। मंगलवार को मलिहाबाद दुकान में एक युवती खरीदारी के लिए पहुंची जहां आशिक मिजाज दुकानदार ने युवती से छेड़छाड़ की जब उसने विरोध किया तो उसे जाति सूचक गालियां देकर भगा दिया। शिकायत पर जान से मार डालने की उसे धमकी भी दी। रोती बिलखती पीड़िता घर पहुंची तो उसने परिजनों को यह बात बताई। परिजनों ने इसका विरोध जताते हुए बेटी से मलिहाबाद थाने पर आरोपी दुकानदार के विरुद्ध तहरीर दिलाई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है घटना की जांच की जा रही है अभी तक की जांच में पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रूसेना मजरे मोहज्जीपुर गांव निवासी हरदेव ने बेलवार खेड़ा गांव के शिवानंद से 1 साल पूर्व बटाई के तौर पर एक भैंस ली थी। मंगलवार को गांव में बिजली के पोल के पास बंधी भैंस अचानक पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गई। हरदेव सहित तीन लोगों ने भैंस को तड़पता देख उसे बचाने पहुंचे तो वह भी बिजली के झटके से दूर जा गिरे। ग्रामीणों के फोन के बाद बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी। हालांकि भैंस की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय बिजली कर्मचारियों ने मौका मुवायना कर आगे के कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित ने जनसुनवाई के माध्यम से भी घटना की सूचना दर्ज कराई है। इस संबंध में जब जालामऊ रहीमाबाद पावर हाउस के जेई से बात की गई तो उन्होंने जानकारी होने से साफ इनकार किया है।
एपीएस: भर्ती के लिए परीक्षा कल
लखनऊ जनपद के थाना रहीमाबाद पर 1 साल पूर्व अरविंद कुमार पांडे को एस आई के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके अच्छे कार्य की वजह से एस एस आई की उपाधि दी गई थी। अपने कुशल कार्यों के बाद उन्हें अब नई तैनाती लखनऊ शहर के वजीरगंज थाना अंतर्गत डीजे कोर्ट चौकी इंचार्ज के रूप में मिली है। मंगलवार को रहीमाबाद थाने पर अरविंद कुमार पांडे की विदाई समारोह में फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें नई तैनाती की बधाई देते हुए पुष्प वर्षा करते हुए विदा किया गया है। इस अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ सहित संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
पीलीभीत में सिंचाई कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला
उत्तर प्रदेश समेत 21 राज्य इसी साल हो जाएंगे मलेरिया मुक्त
राप्ती में दिखे मगरमच्छ दहशत में ग्रामीण
