रामलाल के स्वागत पर लखनऊ में दिवाली की तरह लगेगी पटाखा दुकानें
। विधायक ने योजनाओ के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति-प्रमाण पत्र फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत, एरई, गोपालपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ग्रामीणों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने सम्बन्धित वीडियो क्लिप देखा व सुना। ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत एरई, गोपालपुर में विधायक खागा कृष्ण पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित बनाने की शपथ साथ है योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख हसवा विकास पासवान, राजेन्द्र गर्ग, श्रीपाल पासवान, राजेंद्र गर्ग, विमलेश पांडे, रामचंद्र शुक्ल, प्रवीण पांड,े श्याम यादव, जनार्दन त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, बिहारी लाल केशरवानी, अनंत सिंह, बृजमोहन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, गुलजारीलाल सिंह, राम नारायण शुक्ला, राकेश भानु सिंह, जितेन सिंह, बृजेश सिंह, राकेश द्विवेदी, बालकरण सिंह, मनोज द्विवेदी, नितिन सिंह, त्रिभुवन पांडे, देवेश त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी, हर्ष पांडे, वेद नारायण द्विवेदी समेत क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई
। । लोकवाणी केंद्र संचालक की हत्या या आत्महत्या की उलझन में फांसी पुलिस -केंद्रीयमंत्री की उपस्थिति में दर्ज हुई एफआईआर’ औंग, फतेहपुर। बुधवार की रात पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गोधरौली के निकट रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद होने की सूचना ग्राम बनियन खेड़ा निवासी मृतक के पिता मुकेश को मिली । इससे पहले परिजन आते पुलिस ने शव को बिना पंचनामा भरे पोस्ट मार्टम भेज दिया और मृतक की साइकिल भी सुरक्षित पुलिस थाने ले आई । मृतक के परिजनों ने पुलिस की मिलीभगत के साथ हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की दखलंदाजी के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई । जिसमें कीचकपुर निवासी गौरव सिंह पुत्र अज्ञात तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को नामित करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। करीब पांच घंटे तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने को घेर रखा’ पुलिस ने जब इस घटना को हादसा बताया तो देखते ही देखते ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया और थानाध्यक्ष विद्या यादव को महिलाओं ने पकड़कर अपमानित करने का प्रयास किया। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने एस0ओ0 को अन्दर सुरक्षित किया और तत्काल दो गाड़ी पीएसी लेकर बिन्दकी सी0ओ0 सुशील कुमार दुबे आ गए । केंद्रीय मंत्री के आने के बाद आए एसपी’ मामले को बढ़ता हुआ देखकर एसपी उदयशंकर ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष विद्या यादव को लाइन कर दिया । तथा जांच के लिए एसओजी प्रथम व द्वितीय , फील्ड यूनिट टीम व बिन्दकी सी0ओ0 को लगाया गया ।इसके अतिरिक्त सर्विलांस सेल फतेहपुर के सी0ओ0 अरुण कुमार राय ने अपनी जांच शुरू की जिसमें यह निष्कर्ष निकला है कि मृत्यु से पहले मृतक के मोबाइल से पुलिस को बताया गया कि “ दीपक की लाश पड़ी है उठा ले जाओ ” पुलिस हत्या और आत्महत्या के फेर में उलझी’ कयास लगाए जा रहे हैं साइकिल सुरक्षित मिलने की वजह आत्महत्या भी हो सकती है लेकिन पुलिस का मानना है कि बिना जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कह पाना संभव नहीं है। एसडीएम बिन्दकी ने की राहत देने की घोषणा’ इकलौते पुत्र की मृत्यु पर एसडीएम बिन्दकी अनिलकुमार ने मृतक के पिता के नाम दो बीघा कृषि भूमि तथा एक प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है । भोर पहर पुलिस ने बताया था रेल हादसा और साइकिल मिली सुरक्षित’ रात 11 बजे जब पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी शायद तब तक मृतक दीपक विश्वकर्मा के शव को सील करके पुलिस मोर्चरी हाउस भेज चुकी थी। परिजनों के आने पर पुलिस ने इस घटना को रेल हादसा बताया। मृतक के परिजन रात भर रोते बिलखते रहे । सुबह जब ग्रामीणों की भीड़ ने मृतक की साइकिल के बारे में पूछा तो साइकिल भी थाने में खड़ी मिली । साइकिल पूरी तरह से सुरक्षित है। सवाल यह उठता है कि रेल हादसा है तो साइकिल इतनी सुरक्षित कैसे है । बिना पंचनामा के शव को पोस्ट मार्टम क्यों भेजा’ ’साध्वी निरंजन ज्योति ने पुलिस से किया सवाल’ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का हुजूम थाने में देखकर करीब 12 बजे फतेहपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बिन्दकी विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह थाने में आते ही औंग एसओ विद्या यादव व सीओ बिन्दकी सुशील कुमार दुबे से पूरे मामले की जानकारी ली जिसमें साध्वी जी ने तुरन्त पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिना पंचनामा के शव को पोस्ट मार्टम हेतु क्यों भेज दिया गया साध्वी जी ने परिजनों तथा ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उन्हें ढांढस बंधाया ।परिजनों ने रेलवे लाइन से शव को लाने वाले तथा थाने पोस्ट मार्टम हाउस ले जाने वाले पुलिस कर्मियों तथा जिस वाहन से शव को ले जाया गया है उसे भी दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाय , जिस पर एसपी उदय शंकर ने मृतक दीपक विश्वकर्मा के परिजनों को विश्वास दिलाया है कि दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी तथा हत्यारों को भी बख्शा नहीं जायेगा। पूरे दिन जब थाना बन गया छावनी’ गुरूवार को पंचायत घर औंग स्थित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अपने काफिले के साथ आ रही थी तभी रास्ते में ग्रामीणों से घिरे थाने को देखकर उनका पूरा काफिला रुक गया और करीब ढाई घंटे तक थाने में हंगामा होता रहा । इन ढाई घंटों में पूरा थाना छावनी बना रहा दो गाड़ी जिसमे एसपी उदय शंकर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र सीओ बिन्दकी सुशील कुमार दुबे, पीएसी बटालियन व लगभग जनपद का सभी थानों का फोर्स मौजूद था तब कही जाकर मामला शांत हुआ
डीएम ने विशेष जनता दर्शन लगाकर समस्याओं का किया निस्तारण खागा, फतेहपुर। तहसील परिसर के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जनता दर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण किया । और शेष शिकायतों को टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए गए। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में जनता दर्शन में आयी हुई शिकायतों को निस्तारण करते हुए बताया कि जनता की समस्याओं को निस्तारण करने हेतु विशेष जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 76 फरियादियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए थे। जिसमें से कुछ विशेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। और इन्होंने बताया कि शेष जनता की शिकायतों को निस्तारण हेतु विभागों के विभागाध्यक्षो को सौंपा गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी बृज मोहन राय, न्यायिक एसडीएम रवि शंकर यादव, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार शशांक राय व पीयूष सिंह, आबकारी निरीक्षक निधि सिंह , अधिशासी अभियंता खागा, विद्युत एसडीओ दीपक सिंह, प्रभारी तेज बहादुर सिंह, किशनपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, खखरेरू थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव, हथगाम थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अजय कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्रा, नगर पंचायत खखरेरू राज कुमार, एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी हथगांम, खंड शिक्षा अधिकारी धाता, एआरपी नवल किशोर वर्मा, एसडीएम स्टोनो शैलेंद्र कुमार, डीएम स्टोनो, कानूनगो सचान, कुलदीप उत्तम कमल, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रांजुल सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
। अमावस्या पर ओमघाट मे हुईं गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती के दौरान गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है की मां गंगा को स्वच्छ रखें । गंगा नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न डाले और जल को गंदा ना करें। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजदीश यादव, आचार्य राम जी, राम आसरे यादव, आशीष अग्रहरी लक्ष्मी सिंह आशा वंदना, राजेंद्र कुमार बीरेंद, भागवत सिंह,आचार्य अखिलेश तिवारी मौजूद रहे
एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली विवेकानन्द सन्देश यात्रा बिंदकी, फतेहपुर। नगर में एवीबीपी कार्यकर्ताओं द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई । संदेश यात्रा में नगर के मुख्य रूप से पहुंचे रैली को पालिका ई ओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली में नगर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई जिसमे नगर के सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और दयानंद इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रैली को को नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली सरस्वती विद्या मंदिर से निकलकर फाटक बाजार, खजुहा चैराहे, मुगलरोड, ललौली चैराहे, तहसील रोड, गांधी चैराहे से होते हुए पुनः लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रैली का समापन किया गया। रैली पर जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ लोगो ने भव्य स्वागत किया। रैली में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी, जीजीआईसी के प्रधानाचार्या संगीता राय, विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य बलराम सिंह, पिंकी कश्यप, अंकिता, अभय राज मिश्र, अक्षय त्रिपाठी, स्नेहा गुप्ता, अलका, प्रियांशी, अभिषेक मिश्रा, अमन विश्वकर्मा, हर्ष सिंह, स्वाति ओमर सहित हजारों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
तीन दिन से लापता रिक्शा चालक का नाले में मिला शव बिंदकी, फतेहपुर। सोमवार की शाम को घर से रिक्शा लेकर निकला अधेड़ का शव तीन बाद नगर के मुख्य चैराहे के नाले में पड़ा मिला। शव को देखते ही परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नाले से निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। अक्रोषित महिलाओं ने मुख्य चैराहे में जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। बताते चले कि नगर के ठाठराही मोहल्ला निवासी संतोष कुमार ई रिक्शा चालक है। तीन दिन पूर्व वह घर से रिक्शा चलाने के लिए घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर नही लौटा। परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिला तब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की सुबह नगर के मुख्य चैराहा ललौली चैराहा के निकट बने आसपास के लोगो ने एक शव को उतरता देख पुलिस को सूचना दी। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला। शव की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा को बुलाया तो वह शव को देख रोने बिलखने लगी और शव पहचान किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र आशीष वा तीन पुत्रियों महिमा, बेबी वी नैंसी का रो रोकर हाल बेहाल था।कस्बा इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने बताया कि मृतक की गुमशुदगी दर्ज थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने केबाद पता चलेगा की मौत कैसे हुई है। मृतक संतोष कुमार की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके पति की हत्या करके नाले में फेंका गया। उसने हत्या का खुलासा किए जाने की मांग किया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि घटना का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। आक्रोशित महिलाओं ने चैराहा में बैठकर जाम लगा दिया। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल महिलाओं को समझा बुझाकर वापस भेज दिया तब जाम खुल सका।
*पार्टी के अभियानों को तन्मयता के साथ सभी को मिलकर आगे बढ़ाना हैः प्रकाश पाल* *-नमो ऐप,नव मतदाता सम्मेलन व बूथ सत्यापन सहित सभी अभियानों पर हुई चर्चा* *-अभियान संयोजकों सह-संयोजकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी रहे उपस्थित* फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संगठन द्वारा वर्तमान में संचालित अभियानों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए, श्री पाल द्वारा बूथसत्यापन के साथ ही,नव मतदाता सम्मेलन तैयारी पर जोर देते हुए उन्होंने सम्बोधन में कहा कि नमो ऐप अभियान में जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे ससमय पूर्ण करें, कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी को संकल्प के साथ उसके वास्तविक सेवा सुलभता पर समर्पित भाव से कार्य करना , जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों व व सभी अभियानों में लगायें गये पदाधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के टिप्स व जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए, इस अवसर पर मनोज शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, अतुल त्रिवेदी, धनंजय द्विवेदी, स्वरूप राज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, रेखा मिश्रा, पुष्पा पासवान, मधु शर्मा, पूनम श्रीवास्तव, वंदना द्विवेदी, मोना शुक्ला व सभी अभियानों में जिम्मेदारी निभा रहे संयोजकों व सहसंयोजकों के साथ ही समस्त जिला पदाधिकारी के साथ ही मंडल प्रभारी व मंडल समन्वयक उपस्थित रहे।
धर्मशाला मार्ग और गोरखनाथ पल मार्ग को लोगों ने जाम किया
आज से 4 दिन तक नौकायन की तरफ गाड़ी से न जाए देख डायवर्सन
