खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक हिंदू परिवार की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और अपने विवाहित होने का राज छुपाए रख कर शादी का झांसा देकर विगत दो वर्षों से एक मुस्लिम युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन जैसे ही युवती को प्रेमी के विवाहित होने का पता चला तो उसके पांव तले से जमीन खिसक गई। खजनी थाने में तहरीर देकर युवती ने यौन शोषण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मामला खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है,जहां की निवासी एक युवती से आगरा क्षेत्र का निवासी एक मुस्लिम विवाहित युवक खजनी क्षेत्र के डोंडो बसियखोर गांव में स्थित एक ईंट भठ्ठे पर काम करता था। उसने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को विश्वास में लेकर अपने प्रेम जाल में फंसाया, और शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों बाद युवती को ज्ञात हुआ की उसका प्रेमी विवाहित है और बच्चों का पिता है तथा आगरा के रहने वाला है। उसने खजनी पुलिस को सूचना देकर आरोपी को गिरफ्तार करने का गुहार लगाई। तहरीर मिलते ही खजनी पुलिस युवक को हिरासत लेकर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष जी आर कन्नौजिया ने बताया प्रेम प्रपंच का मामला है। युवती को शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करता था। युवती ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने विवाहित होने का राज उगल दिया। जिसपर लड़की ने थाने में तहरीर दी विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

Transcript Unavailable.

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ________________________________________ प्राण प्रतिष्ठा तिथि राम के, मंदिर की आने वाली। घर घर भगवा रंग है छाया, आई हर घर खुशहाली।। आज अवध की शोभा देखो, स्वर्ग लोक से भी न्यारी। वर्ष पांच सौ बाद राम के, मंदिर की हुई तैयारी। पत्ता - पत्ता 'राम' रट रहा, भगवा रंग सजी डाली। घर घर भगवा रंग है छाया, आई हर घर खुशहाली।। बच्चा बच्चा राममय हुआ, बसे राम हर सीने में। राम राम गुंजायमान है, मंदिर और मदीने में।। रात चांद में राम दिखें, भगवा रंग सूरज की लाली। घर घर भगवा रंग है छाया, आई हर घर खुशहाली।। आओ सब मिल करें राम, उनके मंदिर का अभिनंदन। भाल तिलक और पीत वसन, धारण कर इनको वंदन।। हर घर घी के दिए जलाकर, आओ मनाएं दीवाली। घर घर भगवा रंग है छाया, आई हर घर खुशहाली। सत्य सनातन धर्म प्रणेता, राम रहे तिरपाल में। जन्मभूमि का प्रमाण दे रहे, राजनीति जंजाल में।। शारद…हजारों रामसेवकों, ने गरदनें कटा डालीं। घर घर भगवा रंग है छाया, आई हर घर खुशहाली।। प्राण प्रतिष्ठा तिथि राम के, मंदिर की आने वाली।। घर घर भगवा रंग है छाया, आई हर घर खुशहाली।। _________________________________________ शारद पंडित प्रशांत कुमार "पी.के." पाली, हरदोई (उत्तरप्रदेश)

Transcript Unavailable.

एक्शन में योगी सरकार, शिक्षक न कर पाएंगे नौकरी और ना लड़ पाएंगे चुनाव

सेना में पहली बार एआई तय करेगा परेड का सर्वश्रेष्ठ कंटिजेंट, कंप्यूटरों से जुड़ेंगे कैमरे और सेंसर

यूपी में 5 लाख लोगों को रोजगार दिलाएगी योगी सरकार

वाराणसी के लोहता भट्टी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान के घर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

यूपी के गांवों में फिर गूंजेगा झांझ- मजीरे का संगीत, सरकार ने शुरू की ये योजना

वाराणसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर ठंड को देखते हुए आगामी 13 जनवरी को कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल में शीतावकाश घोषित किया गया है और इसका कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश भी दिया गया है।