मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता सदर तहसील अध्यक्ष मुन्ना शेख ने किया। इस अवसर पर इन लोगों ने कहा की समदाबाद विद्युत फीडर को शाह पावर हाउस में बनवाने के लिए कहा गया लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं विद्युत बिल मनमानी तरीके से भेजे जा रहे हैं बिल कम करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। लाइनमैन तार काटने के बाद जोड़ने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। जिससे किसान परेशान होकर धरना देने पर मजबूर है। इन लोगों ने कहा कि अगर इसी प्रकार विद्युत विभाग की मनमानी चलती रही तो उनके खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस तरीके से की जा रही अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही प्रेम नगर सहिली के रहने वाले झूरी ने बताया कि उसका बिल 70000 रूपया भेज दिया गया है और अब वह बार-बार विद्युत विभाग के चक्कर लगा रहा है कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, बच्ची लाल, विनोद कुमार, श्याम किशोर, सुनील कुमार, शिव बहादुर, संजीत पटेल, रामखेलावन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की सुरक्षा व्यवस्था लेकर पुलिस अलर्ट
प्राइवेट एम्बुलंेस चालको पर चला जिला प्रशासन व परिवाहन का चला चाबुक फ़तेहपुर। मानक विहीन तरीके से संचालित की जा रही प्राइवेट एम्बुलेंसो पर जिला प्रशासन व परिवहन विभाग का जोरदार चाबुक चला है।जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस केखिलाफ चलाये जा रहे के अभियान की जद में जो भी आया कोपभाजन का शिकार हुआ। इस दौरान अवैध रूप से संचालित हो रही एम्बुलेंस की फिटनेस समेत कागज़ात एव सुविधाओ की जांच कर सीज करने की कार्रवाई की गई। गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी व एआरटीओ लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में सदर अस्पताल के आस पास खड़ी होने वाली एम्बुलेंस के विरुद्ध अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा अभियान को बेहद गोपनीय रखा गया और अचानक दल ने सदर अस्पताल के आस पास मरीज़ों के इंतज़ार में खड़ी एम्बुलेंस के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई की भनक मिलते ही एम्बुलेंस संचालकों मे भगदड़ मच गई और देखते ही देखते अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिला प्रशासन के अभियान की जद में जो भी आया कोपभाजन से बच न सका। चालको से एम्बुलेन्सो की फिटनेस ऑक्सीजन एव अन्य सुविधाओं सम्बन्धी कागज़ात मांगे गये। अधूरे दस्तावेज़ एव मानक पूरा न करने वाली लगभग एक दर्जन एम्बुलेन्स पर सीज की कार्रवाई की गई। जिला प्रसासन की सख्ती ऐसी थी कि चालको द्वारा स्टार्ट न होने के बहाने भी काम नही आये और अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठीके निर्देश पर उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह, नगर पालिका परिषद के वाहनों से एम्बुलेन्स को खिंचवाकार लोधी गंज स्थित यार्ड भिजवाया। इस दौरान कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामाशीष यादव, एसएसआई संतोष कुमार यादव, बाकर गंज चैकी प्रभारी प्रवीण यादव, नगर पालिका कर्मी दिलशाद अली आदि रहे। वही एआरटीओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि ओवर लोड तीन ट्रैकों का एक धाता में दो विजयीपुर में चालान किया गया।
। मनरेगा मजदूर संघ रथ यात्रा का जोरदार स्वागत फतेहपुर। मनरेगा मजदूर संघ की रथ यात्रा फतेहपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रथ यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजीमुद्दीन खां कर रहे हैं। यह रथ यात्रा 5 जनवरी को संतकबीर नगर से निकली गई और विभिन्न जनपदों में होते हुए फतेहपुर पहुंची। फतेहपुर में मंडल प्रभारी तथा संगठन राज्य मंत्री एलबी सिंह एवं जिला अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर इस यात्रा में साथ-साथ चले और यह यात्रा अवंती बाई चैराहा, विद्यार्थी चैराहा होते हुए पटेल नगर चैराहा पहुंची जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अजीमुद्दीन खां ने मनरेगा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ना है किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इसी बाबत यह रथ यात्रा निकाली गई है। यहां से यह यात्रा कौशांबी पहुंचेगी। वहीं 1 फरवरी को लखनऊ में यात्रा का समापन होगा। जहां पर बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित होंगे और उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रेवती रमण, गजानन्द, सोनी सिंह, कमल सिंह, उदय निषाद, प्रेमचंद, आशा देवी, सोमवती, प्रियंका देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फाउंडेशन की ओर से गरीबों को वितरित किए गए कंबल
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
